Advertisment

ड्यूटी के दौरान एक जांबाज पुलिस अधिकारी की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत

बांका : बांका जिले के पंजवारा थाना क्षेत्र से इस वक्त एक बेहद दर्दनाक और झकझोर देने वाली खबर सामने आ रही है। जहां ड्यूटी के दौरान एक जांबाज पुलिस अधिकारी पुरेंद्र कुमार सिंह की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई है। जिले के पंजवारा थाना में तैनात दारोगा पुरेंद्र कुमार की बुधवार की रात गश्ती के दौरान सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। यह हृदयविदारक घटना पंजवारा बाजार स्थित धोरैया चौक के पास घटी।

गश्ती के दौरान पुलिस बल द्वारा एक ट्रक को रुकने का इशारा किया गया था लेकिन नहीं रूका

मिली जानकारी के अनुसार, रात में गश्ती के दौरान पुलिस बल द्वारा एक ट्रक को रुकने का इशारा किया गया था, लेकिन चालक ने न केवल संकेत की अनदेखी की, बल्कि ट्रक नहीं रोका। इसी दौरान जैसे ही दारोगा पुरेंद्र कुमार सिंह वाहन से नीचे उतरे, तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के तुरंत बाद साथी पुलिसकर्मियों द्वारा उन्हें इलाज के लिए बाराहाट सामूहिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Banka Police 1 2 22Scope News

घटना की सूचना मिलते ही जिले के तमाम वरीय पुलिस पदाधिकारी मौके पर पहुंचे व पूरे मामले की गहन छानबीन शुरू की

घटना की सूचना मिलते ही जिले के तमाम वरीय पुलिस पदाधिकारी मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की गहन छानबीन शुरू कर दी। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए बांका सदर अस्पताल भेज दिया गया है। वहीं पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हादसे में शामिल ट्रक को जब्त कर लिया है और चालक व खलासी दोनों को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Banka Police 2 22Scope News

पुरेंद्र कुमार सिंह पूरी निष्ठा के साथ ड्यूटी निभा रहे थे – मृतक दारोगा

मृतक दारोगा के भाई अमरेंद्र सिंह ने बताया कि पुरेंद्र कुमार सिंह पूरी निष्ठा के साथ ड्यूटी निभा रहे थे, लेकिन एक लापरवाह ट्रक चालक की वजह से आज एक ईमानदार अधिकारी की जान चली गई। बताया जा रहा है कि मृतक दारोगा मुंगेर जिले के संग्रामपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सुपौल जमुआ के निवासी थे। इस दर्दनाक घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है तो वहीं पूरे पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई है। ड्यूटी पर तैनात एक सच्चे सिपाही को हमारा नमन… और सवाल यही आखिर कब रुकेगी लापरवाही की ये रफ्तार?

यह भी पढ़े : शराब पीने से रोका तो चली गोलियां! अमरपुर में सनसनीखेज फायरिंग…

दीपक कुमार की रिपोर्ट

Bhavana Kanth FCL Course: भावना कंठ ने रचा नया इतिहास, Fighter...

Bhavana Kanth FCL Course: बिहार के दरभंगा जिले के घनश्यामपुर ब्लॉक के बाउर गाँव की रहने वाली भारतीय वायु सेना की फाइटर पायलट भावना...

Jio OTT Pass: सालभर OTT के लिए अब 2400 नहीं, सिर्फ...

Jio OTT Pass नई दिल्ली: मनोरंजन पसंद करने वाले Jio सब्सक्राइबर्स के लिए, कंपनी ने ज़्यादा वैलिडिटी वाले नए OTT पास पेश किए हैं।...

Araria Industries Department GM Arrest: अररिया में Vigilance का बड़ा एक्शन,...

Araria Industries Department GM Arrest: भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए, विजिलेंस इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो ने बिहार के अररिया जिले में उद्योग विभाग के जनरल मैनेजर...