Bokaro Suicide : बोकारो के सेक्टर 4जी के आवास संख्या 4111 में एक युवक ने पारिवारिक विवाद में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। युवक की पहचान निशांत कुमार उरांव के रूप में हुई है जो मूल रुप से गुमला जिले के घाघरा थाना क्षेत्र के बेती गांव का निवासी था। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया और मामले की जांच में जुट गई।

ये भी पढ़ें- Palamu में Pandey Gang के दो अपराधियों की गोली मारकर हत्या, दो गंभीर…
घटना के वक्त कोई नहीं था घर पर
मालूम हो कि मृतक फिलहाल सेक्टर-4 थाना क्षेत्र के सेक्टर-4 जी के आवास संख्या 4111 में अपने बड़े भाई दीपांश उरांव के साथ रहता था। मृतक का भाई दीपांश ने बताया कि वह अपने भाई निशांत पर घर छोड़कर गांव चला गया था। आज सुबह जब वह घर पहुंचा तो अंदर से घर का दरवाजा बंद पड़ा था। काफी खटखटाने के बाद बई अंदर से कोई रिस्पांस नहीं आया।

Bokaro Suicide : कई दिनों से मानसिक तनाव में था युवक
जिसके बाद दरवाजा खोला गया तो देखा कि वह फांसी लगाए पंखे से लटका हुआ था। जिसके बाद उसने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के भाई के मुताबिक वह कई दिनो से काफी तनाव में था। वह बेरोजगार था, इस कारण उसका कई बार घरवालों और मां से विवाद भी होते रहता था।

ये भी पढ़ें-Bokaro Rape : 6 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी, हाथ पैर बांधकर गैंगरेप, मामला दर्ज…
इसी विवाद के कारण मां आक्रोशित होकर कुछ दिनों से बहन के यहां रह रही है। वही थाना के दरोगा आवेन्द्र कुमार साव ने बताया कि पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है। प्रथम दृष्य तो आत्महत्या का लग रहा है हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कुछ साफ हो पाएगा जिसके बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।
बोकारो से चुमन कुमार की रिपोर्ट—
Highlights


