Palamu में Pandey Gang के दो अपराधियों की गोली मारकर हत्या, दो गंभीर…

Pandey Gang

Palamu : पलामू में एक बार फिर गोलियों की तड़तड़ाहट से पूरा इलाका गूंज उठा जब कुख्यात पांडे गिरोह के दो अपराधियों को अज्ञात लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी। वहीं इस घटना में दो लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतको की पहचान दीपक साव और भरत पांडेय के रुप में हुई है। घटना चैनपुर के गरदा का बताया जा रहा है।

ये भी पढ़ें- Dhanbad : मंडल तालाब में डूबने से व्यक्ति की मौत, आत्महत्या की आशंका… 

मामले की छानबीन में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही पलामू एसपी रीष्मा रमेशन टीम के साथ मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई। पुलिस माने तो दीपक साव और भरत पांडेय चैनपुर के गरदा में एक घर में रुके हुए थे इसी दौरान कल देर रात कुछ अपराधी वहां पहुंचे और घर का दरवाजा खोलकर अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी। इस गोलीबारी में दीपक और भरत की मौके पर ही मौत हो गई वहीं घर में मौजूद दो अन्य लोग गंभीर रुप से घायल हो गए।

Palamu : बेटे के जन्मदिन पर इकट्ठा हुए थे दोनों अपराधी

मिली जानकारी के मुताबिक दोनों अपराधी रामगढ़ के पांडेय गिरोह से जुड़े हुए थे लेकिन कुछ दिनों पहले दोनों अपराधी पांडेय की ओर से अलग हो गए थे और अपना अलग गिरोह बना लिया था। इस दौरान दोनों गिरोह के बीच कई बार गोलीबारी भी हो  चुकी है। आशंका जताई जा रही है कि इसी मामले में दोनों की हत्या की गई है।

ये भी पढ़ें- Ranchi Accident : बोलेरो ने बाइक में मारी टक्कर, एक की मौत तीन गंभीर… 

हालांकि पुलिस सभी बिंदुओं पर मामले की जांच कर रही है। बताते चलें कि दोनों मृत अपराधी पुलिस की मोस्ट वांटेड की सूची में भी शामिल थे। इनमें से भरत पांडेय 22 दिसंबर को ही जेल से बाहर निकला था। कल भरत के बच्चे का जन्मदिन था जन्मदिन मनाने के लिए सभी पलामू के चैनपुर में जमा हुए थे। पुलिस के अनुसार मृत दोनों अपराधियों के ऊपर रामगढ़, हजारीबाग, रांची के इलाके में कई मामले दर्ज हैं।

 

Bihar Industrial Development: ग्लोबल समिट में बिहार ने दिखाई औद्योगिक ताकत,...

Bihar Industrial Development, पटना: बिहार सरकार राज्य में औद्योगिक विकास को गति देने के लिए निवेश-अनुकूल कारोबारी माहौल और ईज ऑफ डूइंग बिजनेस पर...

Bihar Flood Shivraj Singh Chouhan: बाढ़ के बीच गांव पहुंची सरकार,...

Bihar Flood Shivraj Singh Chouhan, वैशाली: बिहार में बाढ़ की गंभीर स्थिति के बीच बाढ़ प्रभावित इलाकों में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय कृषि...

Bihar Brick Kiln OTS: ईंट भट्ठा कारोबारियों को ब्याज के बोझ...

Bihar Brick Kiln OTS, पटना: बिहार में वर्षों से बकाया राशि और उस पर बढ़ते ब्याज के कारण आर्थिक दबाव झेल रहे ईंट भट्ठा...