Bokaro : बोकारो में फिर चोरी की घटनाओ में इजाफा हुई है। ताज़ा घटना सेक्टर 2ए के आवास संख्या 208 फायर कालोनी में घटी है जहां कोटक महिंद्रा बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक दीपक अग्रवाल के घर को बीती रात चोरों ने निशाना बनाते हुए मुख्य गेट का ताला तोड़कर लाखों रूपये के समान चोरी कर ली है।

Bokaro : घर को बंदकर बाहर चले गए थे गृहस्वामी
मालूम हो कि गृहस्वामी दीपक अग्रवाल अपने घर को बंदकर बाहर चले गये थे। बंद आवास होने के कारण चोरों ने घर को निशाना बना लिया। घटना की सूचना पाते ही मौके पर पुलिस पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। हालांकि घटना में कितने की चोरी हुई है इसका खुलासा नहीं हो पाया है गृहस्वामी के आने के बाद ही चोरी के सामानों की चोरी हो गई थी।
बोकारो से चुमन की रिपोर्ट—



















