BOLLYWOOD : सिकंदर में सलमान खान करेंगे कटप्पा से मुकाबला !

सलमान खान की अपकमिंग प्रोजेक्ट सिकंदर को लेकर बड़ी अपडेट सामने आ रही है. सिकंदर में सलमान की हीरोइन कौन होगी इस राज से पर्दा पहले ही उठ चुका है. कुछ समय पहले ही सिकंदर की हीरोइन साउथ स्टार रश्मिका मंधाना होंगी इसका खुलासा किया गया था और अब सलमान खान के सिकंदर में विलेन कौन होंगा इस पर चर्चा जोरों पर है. सिकंदर के विलेन के लिए बाहुबली के कटप्पा का नाम सामने आ रहा है.

सिकंदर के विलेन कटप्पा यानी सत्यराज होंगे इसका खुलासा साउथ के एक पत्रकार और एक्टर चित्रा लक्ष्मण ने किया है. चित्रा लक्ष्मण का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसमें वो एक्टर सत्यराज के बारे में बातें कर रहे हैं. सत्यराज ने चित्रा को बताया कि वो सलमान खान की उस फिल्म में विलेन का किरदार निभाएंगे जिसमें एआर. मुरुगादास डायरेक्ट करने वाले हैं और बता दें कि सलमान के सिकंदर को भी एआर. मुरुगादास ही डायरेक्ट करने वाले हैं.

चेन्नई एक्सप्रेस में कर चुके हैं काम

सत्यराज पहली बार सिकंदर में सलमान खान और रश्मिका मंधाना के साथ काम करने वाले हैं. हालांकि ये BOLLYWOOD में पहली फिल्म नहीं होगी इससे पहले उन्होंने फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस में शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण के साथ किया है. जिसके बाद से हिंदी पट्टी में उनका भी एक फैन बेस तैयार हो चुका है.

 

Giridih News: गिरिडीह में 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत, बिजली...

 गिरिडीह व्यवहार न्यायालय में 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत लगेगी। बिजली वाद और वाहन दुर्घटना से जुड़े सुलहनीय मामलों का आपसी सहमति से...

India Post GDS Recruitment 2026: 25 हजार से ज्यादा पदों पर...

 India Post ने GDS भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी किया है। 25 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती होगी। 10वीं पास उम्मीदवार 2 से...

Bank Strike: पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह समेत मांगों को लेकर बैंककर्मियों...

रांची में यूएफबीयू के आह्वान पर बैंककर्मियों ने प्रदर्शन किया। पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह समेत मांगों को लेकर 11 सितंबर से आंदोलन की चेतावनी...