Bokaro: जमीन कारोबारी हत्या मामले में दो सीआईएसएफ जवान पर प्राथमिकी दर्ज, दोनों हिरासत में

Bokaro: चमसोबाद निवासी 50 वर्षीय जमीन कारोबारी चंडीचरण शर्मा की संदेहास्पद मौत के बाद चास मु0 पुलिस ने मंगलवार को दो सीआईएसएफ जवान पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज की है। दोनों आरोपी सीआईएसएफ जवान क्रमशः बरमसिया निवासी राजकुमार उर्फ पप्पू रवानी व चंद्रपुरा निवासी नारायण साव मध्य प्रदेश सीआईएसएफ यूनिट में कार्यरत हैं, जिन्हें धनबाद के चांदनकियारी धनबाद में रखा गया है।

Bokaro: जमीन कारोबारी की हत्या

बताया जा रहा है कि पीने-खाने के दौरान कारोबारी की हत्या कर दी गई। परिजनों का कहना है कि जमीन से जुड़े विवाद के कारण हत्या की गई है। हत्या के बाद दोनों अपना जुर्म छुपाने के लिए मृत शरीर को सदर अस्पताल में रख कर फोन पर मौत की सूचना दी।

परिजन दिनभर एक थाने से दूसरे थाने के चक्कर लगाते रहे। इधर सिटी पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपते हुए फर्द बयान चास मु0 पुलिस को भेजा है। इसके आधार पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस दोनों आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

चुमन कुमार की रिपोर्ट

PM Surya Ghar Yojana Bihar: छत पर सोलर पैनल लगवाकर उमा...

PM Surya Ghar Yojana Bihar: घर की छत पर सोलर पैनल लगवाकर बिजली बिल में बचत करना अब कई परिवारों के लिए उपयोगी विकल्प...

Muzaffarpur Liquor Seizure: चिमनी भट्ठे के तहखाने में शराब का भंडार!...

Muzaffarpur Liquor Seizure: बिहार में शराबबंदी के बावजूद अवैध शराब की बरामदगी के मामले सामने आ रहे हैं। मुजफ्फरपुर जिले के हथौड़ी थाना क्षेत्र...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: महानवमी पर तारापुर के 11 दुर्गा मंदिरों...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महानवमी के अवसर पर मुंगेर जिले के तारापुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा मंदिरों...