Advertisment

BPSC की परीक्षा आज, अभेद्य किले में तब्दील हैं परीक्षा सेंटर

पटना: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की ओर से आयोजित 70वीं संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा आज दोपहर में होगी। परीक्षा राज्य के 36 जिलों के 912 केंद्रों पर ली जाएगी जिसमें चार लाख 83 हजार अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा कदाचारमुक्त आयोजित करवाने के लिए आयोग की तरफ से पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे और जैमर लगाए गए हैं। इसके साथ भारी संख्या में सुरक्षा बलों की भी तैनाती की गई है। बता दें कि बीपीएससी के इतिहास में पहली बार 2035 पदों के एक साथ परीक्षा ली जा रही है।

इन जिलों में है परीक्षा केंद्र

बीपीएससी की 70वीं संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा पटना के साथ ही मुजफ्फरपुर, दरभंगा, समस्तीपुर, बेगूसराय, बक्सर, मधुबनी, नालंदा, जमुई, शेखपुरा, सुपौल, पूर्वी चंपारण, अरवल, कटिहार, सिवान, लखीसराय, पश्चिम चंपारण, शिवहर, जहानाबाद, अररिया, रोहतास, सहरसा, गया, बांका, सीतामढ़ी, मुंगेर, गोपालगंज, खगड़िया, भभुआ, नवादा और भागलपुर में ली जा रही है। परीक्षा केंद्रों पर 11 बजे के बाद प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

लॉटरी से तय होगा प्रश्नपत्र

बीपीएससी के चेयरमैन परमार रवि मनुभाई ने बताया कि परीक्षा पूरी तरह पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से आयोजित की जाएगी। परीक्षा के प्रश्न पत्र अलग अलग राज्यों से प्रिंट कर मंगवाए गए हैं। परीक्षा शुरू होने के तीन घंटे पहले आयोग में लॉटरी से तय कर फिर जिला के जिलाधिकारियों को सूचित किया जाएगा कि किस प्रश्नपत्र से परीक्षा होगी।

छात्र और कैमरे के सामने खुलेंगे प्रश्नपत्र बॉक्स

आयोग के चेयरमैन ने बताया कि परीक्षा केंद्राधीक्षक को 11 से 11:30 के बीच परीक्षा प्रश्नपत्र के बॉक्स की चाबी दी जाएगी। फिर केंद्राधीक्षक कैमरे और छात्रों की उपस्थित में प्रश्नपत्र के बॉक्स को खोलेंगे। 11:50 से 11:55 तक प्रश्नपत्र वितरित कर दिया जाएगा और 12 बजे से परीक्षा शुरू हो जाएगी जो कि दो बजे तक चलेगी।

परीक्षार्थियों के लिए निर्देश

आयोग ने परीक्षार्थियों के लिए कई निर्देश जारी किए हैं।

  • परीक्षा केंद्र पर 11 बजे से पहले पहुंचे। गेट बंद हो जाने के बाद प्रवेश नहीं मिलेगा।
  • किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस लेकर परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
  • एडमिट कार्ड के साथ आधार कार्ड या अन्य पहचान पत्र और फोटो अवश्य साथ रखें।
  • सभी छात्रों का बायोमेट्रिक अटेंडेंस लिया जाएगा।
  • छात्रों की पहचान के लिए आधार इनेबल पहचान और आंखों को स्कैन किया जाएगा।

https://www.youtube.com/@22scopebihar

यह भी पढ़ें-   CM से मिलने पहुंचे युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी, सीएम ने किया सम्मानित

bpsc BPSC BPSC BPSC

BPSC

Bankipur Assembly By-Election Result 2026: बांकीपुर में जन सुराज की ऐतिहासिक...

पटना : Bankipur Assembly By-Election Result 2026 के सबसे हॉट सीट माने जाने वाले बांकीपुर निर्वाचन क्षेत्र के नतीजे ने राज्य की राजनीति में...

Sawan First Somwari Baidyanath Dham: सावन की पहली सोमवारी पर बाबा...

Sawan First Somwari Baidyanath Dham: पवित्र श्रावण महीने के पहले सोमवार को, सुबह से ही झारखंड के विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम में शिव भक्तों...

Bihar Har Ghar Tiranga Abhiyan 2026: बिहार में 9 अगस्त से...

पटना :Bihar Har Ghar Tiranga Abhiyan 2026 को लेकर एक बड़ी खबर आ रही है। बिहार सरकार के कला एवं संस्कृति विभाग द्वारा 9 से...