BPSC Paper Leak: निलंबित DSP की बढ़ी मुश्किलें, इस मामले में विभागीय कार्रवाई शुरू

10 साल पुराने परीक्षा धांधली मामले में गृह विभाग ने शुरू की विभागीय कार्रवाई

पटना : BPSC Paper Leak कांड में गिरफ्तार निलंबित DSP रंजीत कुमार रजक की मुश्किलें बढ़ गई हैं.

करीब 10 साल पुराने परीक्षा में धांधली से जुड़े एक अन्य मामले में गृह विभाग ने

रंजीत कुमार रजक के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी है.

विभाग की तरफ से इसको लेकर आदेश भी जारी कर दिया गया है.

जबकि बीपीएससी पेपर लीक (BPSC Paper Leak) मामले में ईओयू जल्द ही

डीएसपी के खिलाफ चार्जशीट दाखिल करने वाली है.

BPSC Paper Leak: जानिए क्या है पूरा मामला

करीब 10 साल पुराने परीक्षा धांधली के मामले में भी उनके विरुद्ध

गृह विभाग ने विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी है.

यह मामला वर्ष 2012 का है, जब रंजीत कुमार रजक भागलपुर के नाथनगर स्थित

सिपाही प्रशिक्षण विद्यालय में ट्रेनी डीएसपी के पद पर थे.

इस दौरान उनके पटना के किराये के फ्लैट में छापेमारी के दौरान

जूनियर इंजीनियर एवं आडिटर परीक्षा में शामिल 21 परीक्षार्थियों का मूल प्रमाण पत्र,

एडमिट कार्ड और ओएमआर शीट की कार्बन कापी बरामद हुई थी.

इस मामले में आर्थिक अपराध इकाई ने 20 अक्टूबर, 2012 को धारा 420, 468, 473 और 120बी के तहत

नामजद प्राथमिकी की. इसके बाद 11 मई, 2015 को अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी के संज्ञान लिए जाने के बाद ईओयू (EOU) ने आरोप पत्र दाखिल किया था.

आर्थिक अपराध में शामिल रंजीत, ईओयू की रिपोर्ट

मामले की जांच कर रही ईओयू की रिपोर्ट में रंजीत रजक का चरित्र संदिग्ध एवं

आर्थिक अपराध में संलिप्त पाया गया था. इसके बाद रंजीत से लिखित बचाव पत्र मांगा गया था.

विभागीय समीक्षा में रंजीत का लिखित बचाव पत्र स्वीकार योग्य नहीं पाया गया. इसके बाद विभागीय कार्रवाई शुरू करने का निर्णय लिया गया है.

BPSC Paper Leak: डीएसपी के विरुद्ध जल्द चार्जशीट होने की उम्मीद

इसके लिए मद्य निषेध इकाई के आईजी अमृत राज को संचालन पदाधिकारी बनाया गया है. रंजीत रजक को विभागीय कार्रवाई के संचालन के लिए 10 कार्य दिवस या निर्देशानुसार आईजी अमृत राज के समक्ष उपस्थित होने को कहा गया है. इस बाबत गृह विभाग ने संकल्प जारी कर दिया है. इसके अलावा इस साल हुए बीपीएससी पेपर लीक मामले में भी डीएसपी के विरुद्ध जल्द चार्जशीट होने की उम्मीद है.

रिपोर्ट: प्रणव राज

Saffrn

Trending News

Jharkhand BJP Visit: राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के दौरे से कार्यकर्ताओं...

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के झारखंड दौरे पर सांसद मनीष जायसवाल ने कहा कि उनका मार्गदर्शन कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार करेगा...

Jharkhand BJP Meeting 2026: राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने कोर कमेटी...

 रांची में भाजपा प्रदेश कार्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने कोर कमेटी और पूर्व प्रदेश अध्यक्षों के साथ बैठक कर संगठनात्मक रणनीति और...

Viksit Bharat Mission: विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में...

 रांची में प्रबुद्ध नागरिक संवाद कार्यक्रम में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने विकसित भारत, गरीब कल्याण योजनाओं, रोजगार, एआई और सुशासन पर केंद्र...

Sudesh Mahto BJP Meeting: नितिन नबीन से मिले सुदेश महतो, NDA...

झारखंड दौरे पर पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से आजसू प्रमुख सुदेश महतो ने मुलाकात की। एनडीए की मजबूती और राज्यसभा चुनाव...

विक्रमशिला सेतु पर बना बेली ब्रिज तैयार, 7 जून से शुरू...

भागलपुर : भागलपुर के विक्रमशिला सेतु के क्षतिग्रस्त होने के बाद बॉर्डर रोड संगठन द्वारा बनाए गए चार बेली ब्रिज का निर्माण कार्य पूरा...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img