Paper Leak मास्टरमाइंड संजीव मुखिया को रिमांड पर लेगी EOU, कोर्ट में…

पटना: नीट परीक्षा समेत कई परीक्षाओं में पेपर लीक मामले के मुख्य आरोपी संजीव मुखिया को एसटीएफ की टीम ने गुरुवार की रात राजधानी पटना से गिरफ्तार कर लिया। एसटीएफ ने मास्टरमाइंड को कोर्ट में पेश किया जिसके बाद कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया। अब ईओयू संजीव मुखिया को रिमांड पर लेने की कोशिश में जुट गई है। शनिवार को ईओयू ने संजीव मुखिया को रिमांड पर लेने के लिए दुबारा कोर्ट में अर्जी दी है।  Paper Leak Paper Leak Paper Leak 

शुक्रवार को ईओयू की अर्जी को कोर्ट ने रिजेक्ट कर दिया था जिसके बाद अब एक बार फिर ईओयू संजीव मुखिया को रिमांड पर लेने के लिए अर्जी दायर की है। मिली जानकारी के अनुसार ईओयू संजीव मुखिया को 5 दिनों के लिए रिमांड पर लेना चाहती है। उम्मीद जताई जा रही है कि ईओयू से पूछताछ में पेपर लीक मामले में कई अहम जानकारियां सामने आ सकती है। वह पिछले 11 महीने से फरार चल रहा था जबकि नीट पेपर लीक मामले में अब तक ईओयू और सीबीआई ने कई लोगों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।   Paper Leak

यह भी पढ़ें – Pahalgam Attack: बिहार पुलिस भी है अलर्ट पर, पटना में दिखे दो संदिग्ध युवक तो…

गिरफ्तार लोगों से पूछताछ में अब तक संजीव मुखिया पेपर लीक मामले में मास्टरमाइंड के रूप में सामने आया है। पेपर लीक मामले में संजीव मुखिया का बेटा शिवकुमार भी जेल में बंद है।   Paper Leak

कोर्ट ने मंजूर की EOU की अर्जी

EOU की अर्जी कोर्ट ने मंजूर कर ली है और पेपर लीक के मास्टरमाइंड संजीव मुखिया को 5 दिनों की रिमांड दे दी है। अब EOU संजीव मुखिया को बेउर जेल से 5 दिनों की रिमांड पर ले कर पूछताछ करेगी। संजीव मुखिया को रिमांड पर लेने के लिए EOU की टीम बेउर जेल पहुंच चुकी है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें–  60 सीट के साथ ही Deputy CM पद भी चाहते हैं मुकेश सहनी, रोहतास में कहा…

पटना से चंदन तिवारी की रिपोर्ट

मिट्टी काटने व पैसे के विवाद में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या,...

मोतिहारी : मोतिहारी के पचपकड़ी थाना क्षेत्र के सिसवा मंगल गांव में मिट्टी काटने और पैसे के लेन-देन के विवाद को लेकर हुई मारपीट...

राबड़ी देवी के 10 सर्कुलर रोड आवास के अंदर व बाहर...

पटना : पटना के 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी आवास को खाली कराने की प्रक्रिया अब तेज होती दिखाई दे रही है। शुक्रवार को...

‘स्मार्टफोन की चमकीली दुनिया और बेबस होते माता-पिता’

रांची : झारखंड सरकार में राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव व आईएएस अधिकारी डॉ. नितिन कुलकर्णी ने एक लेख लिखी है जिसमें स्मार्टफोन के...