BPSC शिक्षक नियुक्ति पत्र वितरण Live : CM नीतीश और तेजस्वी पहुंचे, कार्यक्रम शुरू

पटना : बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की ओर से आयोजित सबसे बड़ा शिक्षक भर्ती परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को आज नियुक्ति पत्र वितरण किया जाएगा। पटना के गांधी मैदान में इसका आयोजन किया जा रहा है। इस खास मौके पर बिहार के सीएम नीतीश कुमार, डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव, शिक्षा मंत्री डॉ. चंद्रशेखर यादव, ऊर्जा मंत्री विजेंद्र यादव, मंत्री विजय कुमार चौधरी, मंत्री अशोक चौधरी सहित कई मंत्री और अधिकारी मौजूद हैं। बता दें कि कार्यक्रम के बाद नीतीश कुमार वहां से निकल गए हैं।

बता दें कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नियुक्ति पत्र देंगे। एक लाख 20 हजार 336 शिक्षकों की नियुक्ति की जानी है। 70,545 प्राथमिक और 26,089 माध्यमिक, 23,702 उच्च माध्यमिक टीचरों की बहाली होगी। 25 हजार शिक्षकों को सीएम नियुक्ति पत्र देंगे। साथ ही सभी जिलों में प्रभारी मंत्री नियुक्ति पत्र बांटेंगे।

सीएम नीतीश ने अपने संबोधन में बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि नियोजित शिक्षकों के लिए भी सामान्य परीक्षा लेंगे। नियोजित शिक्षकों को भी सरकारी कर देंगे। नीतीश ने शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक को निर्देश दिया। एक लाख 20 हजार खाली पद पर भर्ती करने का निर्देश
दो महीना के अंदर करने को कहा है।

मुख्यमंत्री ने फिर मीडिया पर फिर तंज कसा। उन्होंने कहा कि हम आपके साथ है। लेकिन इतनी बड़ी नियुक्ति की खबर चलेगी। अन्य राज्यों के लोगों की नियुक्ति पर नीतीश ने कहा कि देश एक है कुछ लोग विरोध कर रहे है। 88 प्रतिशत बिहार के और 12 प्रतिशत बाहर के राज्यों के है।

आफताब आलम, विवेक रंजन और अविनाश सिंह की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Bokaro Hydra Accident: हाइड्रा की चपेट में आने से साइकिल सवार...

Bokaro Hydra Accident: चास थाना क्षेत्र के जोधाडीह मोड़ पर राष्ट्रीय उच्च पथ-32 पर हाइड्रा की चपेट में आने से एक साइकिल सवार की...

 Crime News: भभुआ की सब्जी मंडी में चाकूबाजी, 24 वर्षीय युवक...

बिहार के कैमूर जिले के भभुआ की सब्जी मंडी में चाकू मारकर 24 वर्षीय युवक की हत्या। परिजनों ने एकता चौक पर शव रखकर...

Parasnath News: पारसनाथ के जंगल में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम,...

गिरिडीह के पारसनाथ स्थित जिख्वाबेड़ा जंगल में पुलिस और CRPF के संयुक्त सर्च ऑपरेशन में 5 किलो का केन बम, कोडेक्स वायर और 38...