BPSC शिक्षक भर्ती परीक्षा-2 : अध्यक्ष ने कहा- आज से रिजल्ट आने की प्रक्रिया शुरू

पटना : बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की शिक्षक भर्ती परीक्षा के दूसरे चरण का रिजल्ट आने की प्रक्रिया आज से शुरू हो जाएगी। बीपीएससी अध्यक्ष अतुल प्रसाद ने कहा कि टीआरई-2 में 90 रिजल्ट निकलेंगे। इतने रिजल्ट के प्रकाशन में समय लगता है। पूरा रिजल्ट तैयार होते जाएगा और वेबसाइट पर अपलोड होते जाएगा। 22 दिसंबर यानी शुक्रवार से इसकी प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। यह 90 रिजल्ट बीपीएससी की सारे मानक के अनुरुप ही बनाए जा रहे हैं। बीपीएससी अध्यक्ष ने कहा कि शुक्रवार शाम या रात से इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

पहले कई विषयों का अब तक आंसर की नहीं आया है। इसकी प्रक्रिया चल रही है। बिना आंसर की के हमलोग रिजल्ट जारी नहीं करेंगे। जैसे-जैसे आंसर की फाइनल होते जाएगा, वैसे ही रिजल्ट जारी होता जाएगा। बीपीएससी अध्यक्ष ने कहा है कि वन जॉब वन रिजल्ट देना संभव नहीं है। अन्य परीक्षाओं ने जहां सौ और हजार में वैकेंसी आती थी, वहां लाख में वैकेंसी आई है। इसलिए वन जॉब, वन रिजल्ट संभव नहीं है।

सबसे पहले प्रधानाध्यापक और मिडिल स्कूल के रिजल्ट

बीपीएससी के विशेष सचिव रवि भूषण ने कहा कि पहले चरण में प्रधानाध्यापक और छठी से आठवीं कक्षा के कुछ विषय के रिजल्ट जारी किए जाएंगे। अन्य रिजल्ट भी समय-समय पर जारी होते रहेंगे। अभ्यर्थियों आयोग की वेबसाइट पर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। बीपीएससी अध्यक्ष ने कहा कि पहले चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा के रिजल्ट के बाद कई शिकायते मिलीं। जैसे किसी अभ्यर्थी का कहना था कि जेनरल कैटेगरी में कटऑफ से अधिक नंबर आने पर भी उसका चयन नहीं हुआ।

उदाहरण के तौर पर अगर 39 नंबर कटऑफ है और उसे 43 नंबर आया है फिर भी उसका चयन नहीं हुआ है। देखिए जेनरल को 40 फीसदी अंक आने पर रिजल्ट दिया जाएगा। ऐसे में 120 नंबर की परीक्षा में उसे 48 नंबर लाना होगा। ऐसे अगर कटऑफ 39 है, जेनरल कैटेगरी के अभ्यर्थी को 43 नंबर आया तो वह उसका चयन नहीं होगा।

विवेक रंजन की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Saffrn

Trending News

मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार ने 8 दिवसीय ग्रीष्मकालीन चाक्षुष कला कार्यशाला-2026...

पटना : कला एवं संस्कृति विभाग बिहार सरकार के अंतर्गत बिहार ललित कला अकादमी द्वारा आयोजित आठ दिवसीय ग्रीष्मकालीन चाक्षुष कला कार्यशाला-2026 का आज...

Jharkhand Rajya Sabha Election 2026: BJP Candidate पर सस्पेंस बरकरार, जल्द...

झारखंड राज्यसभा चुनाव 2026 में भाजपा उम्मीदवार को लेकर सस्पेंस बना हुआ है। पार्टी ने संभावित नामों की सूची केंद्रीय नेतृत्व को भेज दी...

सम्राट कैबिनेट की बैठक खत्म, 13 एजेंडों पर लगी मुहर

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में आज यानी थोड़ी देर पहले कैबिनेट की बैठक संपन्न हो चुकी है। बैठक में दोनों उपमुख्यमंत्री...

चर्चित कुख्यात गोविंद शर्मा हत्याकांड : मुजफ्फरपुर पुलिस को मिली कामयाबी,...

मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर के चर्चित गोविंद शर्मा हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। नगर थाना क्षेत्र के आईकॉन टॉवर अपार्टमेंट में हुई...

तुरकौलिया जहरीली शराबकांड, पुलिस की बड़ी कार्रवाई, फरार चल रहे 2...

मोतिहारी : मोतिहारी के चर्चित तुरकौलिया जहरीली शराबकांड में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। फरार चल रहे दो स्प्रिट सप्लायरों के खिलाफ कुर्की...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img