Commercial Advertisment

KnowledgeGram में मनाया गया वीर बाल दिवस, शहीद वीर बाल के नाम पर…

KnowledgeGram में मनाया गया वीर बाल दिवस, शहीद वीर बाल के नाम पर...

Google पर 22Scope चुनें

पटना: वीर बालदिवस के अवसर पर गुरुवार को राजधानी पटना में स्थित नॉलेजग्राम इंटरनेशनल स्कूल के परिसर में बालशहीदों ज़ोरावर सिंह और फतेह सिंह की शहादत को “प्रेरणा दिवस” के रूप में, पूर्ण निष्ठा और गौरव बोध के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्या डॉ राधिका किझाकुमकरा तथा निदेशक डॉ सी बी सिंह द्वारा विद्यालय में अवस्थित दो क्रीडांगनों का नामकरण बाबा ज़ोरावर सिंह और बाबा फतेह सिंह के नाम पर करने की घोषणा की गई। इन पार्कों का विधिवत् उद्घाटन पटना गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की सम्मति के उपरांत नववर्ष में किया जाएगा।

2 44 scaled 22Scope News

इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक डॉ सी बी सिंह ने बच्चों का आह्वान करते हुए कहा कि आवश्यकता पड़ने पर जिस देश के बच्चे भी बलिदान देने हेतु तत्पर रहते हैं, काल भी उस देश का बाल बांका नहीं कर सकता। आज भारत सुरक्षित, समर्थ और सबल है, क्योंकि इसकी मिट्टी से ज़ोरावर सिंह और फतेह सिंह जैसे रत्न पैदा हुए, जिन्होंने स्वयं को ज़िंदा दीवारों में दफ़न किया जाना क़ुबूल किया, किन्तु अपने राष्ट्र-धर्म को पल भर के लिए भी नहीं छोड़ा।

पार्कों के नामकरण के प्रस्ताव की सभी बच्चों, शिक्षकों तथा अभिभावकों द्वारा भूरि भूरि प्रशंसा की गई। बिहार में प्रथम बार किसी विद्यालय ने ऐसी पहल की है। कार्यक्रम के अंत में सभी बच्चों ने राष्ट्ररक्षा की शपथ ली। राष्ट्रगान के साथ वीर बालदिवस का भावमय कार्यक्रम संपन्न हुआ।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-    शिवहर में CM ने 187 करोड़ रूपये के योजनाओं का किया शिलान्यास और उद्घाटन

KnowledgeGram KnowledgeGram KnowledgeGram
KnowledgeGram

Bihar Tallest Sardar Patel Statue: बिहार में स्थापित होगी सरदार पटेल...

Bihar Tallest Sardar Patel Statue, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा...

Chirag Paswan Birthday: जन्मदिन पर भावुक हुए चिराग पासवान, पिता रामविलास...

Chirag Paswan Birthday, पटना: केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने अपना जन्मदिन पटना में पार्टी नेताओं और...

Giridih Environment Awareness Campaign: गिरिडीह में बीएड प्रशिक्षुओं की अनूठी पहल,...

Giridih Environment Awareness Campaign: पर्यावरण संरक्षण और सोशल मीडिया के सकारात्मक इस्तेमाल को लेकर गिरिडीह के के.एन. बक्शी कॉलेज ऑफ एजुकेशन के बीएड प्रशिक्षुओं...