Breaking: झारखंड में 7 आईपीएस अफसरों का तबादला, 28 डीएसपी की भी हुई ट्रांसफर पोस्टिंग

रांचीः खबर राजधानी रांची से है। विधानसभा चुनाव से पहले राज्य सरकार ने 7 आईपीएस अफसरों का तबादला किया और 28 डीएसपी की ट्रांसफर पोस्टिंग की है। इसको लेकर सरकार ने अधिसूचना जारी कर दी है। बता दें कि कल ही हेमंत सरकार ने 108 बीडीओ और 19 सीओ का ट्रांसफर किया था।

आईपीएस अफसरों का तबादला

अधिसूचना के अनुसार, कुमार शिवाशीष को जमशेदपुर का सिटी एसपी बनाया गया है। पारस राणा को अपर पुलिस अधीक्षक अभियान, चाईबासा बनाया गया है। राकेश सिंह को अपर पुलिस अधीक्षक अभियान, पलामू बनाया गया है। ऋतिक श्रीवास्तव को अपर पुलिस अधीक्षक अभियान, चतरा बनाया गया है। एस मोहम्मद याकूब को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी हुसैनाबाद, पलामू बनाया गया है। ललित मीणा को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चैनपुर, गुमला बनाया गया है। अमित आनंद को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, हजारीबाग बनाया गया है।

अफसरों का तबादला

राहुल देव बड़ाइक को अपर पुलिस अधीक्षक अभियान गढ़वा बनाया गया है। सुरजीत कुमार को अपर पुलिस अधीक्षक अभियान, गिरिडीह बनाया गया है। रतीभान सिंह को पुलिस उपाधीक्षक, कोडरमा बनाया गया है। रणवीर सिंह को पुलिस उपाधीक्षक, सिमडेगा बनाया गया है। अखिल नीतीश कुजूर को पुलिस उपाधीक्षक, खूंटी बनाया गया है। राकेश नंदन मिंज को पुलिस उपाधीक्षक, एसटीएफ बनाया गया है।

वहीं सुधीर कुमार को पुलिस उपाधीक्षक, एसटीएफ रांची बनाया गया है। अंजलि कुमार तिवारी को पुलिस उपाधीक्षक, एटीएस बनाया गया है। संतोष कुमार मिश्र को पुलिस उपाधीक्षक विशेष शाखा, रांची बनाया गया है। हिमांशु चंद्र मांझी को पुलिस उपाधीक्षक विशेष शाखा बनाया गया है। वेंकटेश कुमार को पुलिस उपाधीक्षक, देवघर बनाया गया है। नीरज पाठक को पुलिस उपाधीक्षक यातायात, जमशेदपुर बनाया गया है। कुलदीप कुमार को पुलिस उपाधीक्षक विशेष शाखा, रांची बनाया गया है।

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img