Breaking: बिहार विधानसभा चुनाव के परिणाम से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, शकील अहमद ने पार्टी से दिया इस्तीफा

Desk. बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस विधायक दल के नेता और कडवा विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार शकील अहमद खान ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।

बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण का मतदान मंगलवार को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया। इस चरण में 122 विधानसभा सीटों के लिए वोट डाले गए, जिसमें 68.48 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। किशनगंज में सबसे ज्यादा 77.75% मतदान, जबकि नवादा में सबसे कम 57.76% मतदान हुआ। वहीं बगहा में लगभग 15,000 मतदाताओं ने मतदान का बहिष्कार किया।

Bihar Election 2025: ‘जनता ने एनडीए पर विश्वास जताया’

दूसरे चरण के मतदान के बाद बीजेपी नेता सम्राट चौधरी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि इस बार बिहार की जनता ने विकास के लिए मतदान किया है। उन्होंने कहा, “बिहार में सर्वाधिक मतदान हुआ है। जनता ने दो-तिहाई बहुमत से एनडीए (NDA) सरकार के पक्ष में वोट किया है। रिकॉर्ड तोड़ वोटिंग बिहार की जनता के विश्वास को दर्शाती है।” सम्राट चौधरी ने दावा किया कि दूसरे चरण के मतदान के बाद यह स्पष्ट है कि एनडीए गठबंधन की सरकार बनना तय है।

निर्वाचन आयोग के अनुसार, दूसरे चरण में मतदान प्रतिशत पहले चरण की तुलना में अधिक रहा। ग्रामीण इलाकों में सुबह से ही वोटिंग को लेकर उत्साह देखा गया। महिलाओं और युवाओं ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया, जिससे कुल मतदान दर में इज़ाफा हुआ।

बगहा में मतदान का बहिष्कार

वहीं बगहा विधानसभा क्षेत्र में लगभग 15,000 मतदाताओं ने मतदान का बहिष्कार किया। स्थानीय निवासियों ने बुनियादी सुविधाओं की कमी को लेकर नाराजगी जताई। प्रशासन के समझाने के बावजूद लोग मतदान केंद्रों तक नहीं पहुंचे। दूसरे चरण के शांतिपूर्ण मतदान के बाद अब सभी की निगाहें गिनती के दिन पर टिकी हैं।

Nalanda में NCC Camp शुरू, मंत्री श्रवण कुमार बोले युवा शक्ति...

नालंदा में 38 बिहार बटालियन NCC के संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ हुआ। मंत्री श्रवण कुमार ने युवाओं को अनुशासन और नेतृत्व का...

Engineers Day Bihar:बिहार में Engineers को सम्मान, 2047 तक समृद्ध प्रदेश...

पटना में अभियंता सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इंजीनियरों को सम्मानित किया। उन्होंने 2047 तक बिहार को समृद्ध प्रदेश बनाने का लक्ष्य...

 Farmer Registry Bihar:बिहार में 53 लाख किसानों की Farmer Registry तैयार,...

बिहार में 53 लाख से अधिक किसानों की Farmer Registry तैयार हो चुकी है। सरकार MSP, KCC और फसल बीमा समेत योजनाओं का लाभ...