Breaking : बिहार महागठबंधन में सीटों का हुआ ऐलान

पटना : लोकसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। सभी पार्टियां चुनावी मोड में उतर चुकी है। पहले चरण का नामांकन खत्म हो गया है। राष्ट्रीय जनता दल (RJD) प्रदेश कार्यालय में आज अभी थोड़ी देर पहले बिहार महागठबंधन की तरफ से प्रेस कांफ्रेंस किया गया। जिसमें लोकसभा चुनाव को लेकर सीट शेयरिंग को लेकर ऐलान कर दिया गया। सीट शेयरिंग का लिस्ट जारी कर दिया गया है।

बता दें कि प्रेसवार्ता में महागठबंधन के सभी बड़े नेता मौजूद थे। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद अखिलेश प्रसाद सिंह, राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह, राजद के वरिष्ठ नेता अब्दुल बारी सिद्दिकी, राजद के राज्यसभा सांसद मनोज झा सहित वामदल के सभी नेता इस प्रेसवार्ता में शामिल हुए। यह प्रेस कांफ्रेंस दोपहर 12.30 बजे आयोजित की गई थी।

कौन किस सीट से लड़ेगा चुनाव

राजद – पाटलिपुत्र, बक्सर, शिवहर, सीतामढ़ी, मोतिहारी, बांका, अररिया, मधेपुरा, पूर्णिया, दरभंगा, मधुबनी, औरंगाबाद, गया, जमुई, हाजीपुर, वैशाली, नवादा, उजियारपुर, सारण, मुंगेर, बाल्मीकि नगर, गोपालगंज, सीवान, सुपौल, जहानाबाद और झंझारपुर।

कांग्रेस – समस्तीपुर, सासाराम, कटिहार, किशनगंज, भागलपुर, बेतिया, मुजफ्फरपुर, महाराजगंज और पटना साहिब।

सीपीआई एमएल

आरा, काराकाट और नालंदा।

अगिआंव विधानसभा उपचुनाव

सीपीआई

बेगूसराय

सीपीएम

खगड़िया

यह भी पढ़े : Breaking : बिहार महागठबंधन में सीट शेयरिंग तकरीबन तय

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

अविनाश सिंह की रिपोर्ट

 

Jamshedpur Marine Drive Accident: हादसे के बाद सड़क किनारे पार्किंग पर...

Jamshedpur Marine Drive Accident, जमशेदपुर: सोनारी मरीन ड्राइव के दोमुहानी इलाके में हुए सड़क हादसे के बाद झारखंड सरकार ने सड़क किनारे वाहनों की...

Karam Mahotsav Jamshedpur: गोपाल मैदान में सजा करम का रंग, प्रकृति...

Karam Mahotsav Jamshedpur: बिष्टुपुर के गोपाल मैदान में रविवार को विशाल करम महोत्सव का आयोजन किया गया। कुड़मी सेना राष्ट्रीय कमिटी की ओर से आयोजित...

Bihar Saras Mela: 7 दिनों में ढाई करोड़ का कारोबार, रीता...

Bihar Saras Mela, पटना: बिहार सरस मेला अब अपने अंतिम दौर में पहुंच गया है, लेकिन मेले में खरीदारी का उत्साह कम होने के...