Breaking : महागठबंधन को झटका, JMM बिहार में 6 सीटों पर लड़ेगा चुनाव

पटना : बिहार विधानसभा चुनाव के बीच बिहार महागठबंधन को बड़ा झटका लगा है। झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) बिहार में छह सीटों पर विधानसभा चुनाव लड़ेगा। बिहार चुनाव में महागठबंधन से झारखंड मुक्ति मोर्चा अलग हो गई है और अकेले चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है। जेएमएम ने कहा कि झारखंड में समर्थन के बावजूद बिहार में ‘सम्मान’ नहीं मिला। बता दें कि महागठबंधन में शुरू से ही सीटों का बंटवारा लेकर झगड़ा चल रहा है। इसी बीच जेएमएम ने बड़ा झटका दे दिया है। इस संबंध में झामुमो के केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने प्रेसवार्ता कर जानकारी दी।

DIARCH Group 22Scope News

सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा- शुभ मुहूर्त में सीटों का ऐलान

जेएमएम के केंद्रीय महासचिव और प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने घोषणा करते हुए बताया कि ‘धन लक्ष्मी का धनतेरस काल’ और ‘महादेव का प्रदोष तिथि’ जैसे शुभ लग्न को देखते हुए पार्टी ने यह फैसला लिया है। जेएमएम इन छह सीटों पर चकाई, धमदाहा, कटोरिया (अनुसूचित जनजाति आरक्षित), मनिहारी (अनुसूचित जनजाति आरक्षित), जमुई और पीरपैंती (अनुसूचित जाति आरक्षित) पर अपने उम्मीदवार उतारेगी।

झारखंड में समर्थन के बावजूद बिहार में नहीं मिला सम्मान’

सुप्रियो भट्टाचार्य ने महागठबंधन, विशेषकर राजद पर सम्मानजनक सीटें न देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने लंबे समय से उन चिह्नित सीटों पर स्थान मांगा था, जहां उनके कार्यकर्ता भाजपा-जदयू गठबंधन के खिलाफ संघर्ष कर रहे थे। उन्होंने गठबंधन को झारखंड में दिए गए समर्थन का हवाला दिया। उन्होंने कहा कि 2019 विधानसभा में जेएमएम ने झारखंड में राजद और कांग्रेस को समर्थन दिया और सीटें दीं। राजद के चतरा से जीते एकमात्र विधायक को पांच साल तक मंत्री बनाया गया और मुख्यमंत्री ने उन्हें प्रमुखता दी।

यह भी देखें :

पार्टी ने बिहार चुनाव में छह सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने का फैसला किया है – JMM महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य

जेएमएम महासचिव और प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने प्रेसवार्ता कर कहा कि पार्टी ने बिहार चुनाव में छह सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने का फैसला किया है। हमने महागठबंधन के सभी घटक दलों राजद, कांग्रेस और विशेष रूप से राजद से संपर्क किया, क्योंकि यह वहां सबसे बड़ी क्षेत्रीय पार्टी है। उनके माध्यम से हमने अपनी चिन्हित सीटों के बारे में कांग्रेस आलाकमान से संपर्क किया, जहां हमारे कार्यकर्ता लंबे समय से जदयू-भाजपा गठबंधन के खिलाफ लड़ रहे हैं। झारखंड में हमने 2019 में राजद और कांग्रेस का समर्थन किया। हमने उन्हें अपनी सीटें दीं, हमने केवल राजद को सीटें नहीं दीं। सात सीटों में से चतरा से केवल एक विजयी उम्मीदवार को पांच साल के लिए मंत्री बनाया गया। 24 चुनावों के बाद भी हमने राजद को छह सीटें दीं और उनके एक विजयी उम्मीदवार को वर्तमान मंत्रिमंडल में एक महत्वपूर्ण पद दिया। हमने फैसला किया है कि हम धमदाहा, चकाई, कटोरिया, मनिहारी, जमुई और पीरपैंती से अपने उम्मीदवार उतारेंगे।

BJP ने महागठबंधन की ली चुटकी, प्रतुल शाहदेव ने कहा- मिर्जा गालिब का शेर याद आ गया

वहीं प्रदेश बीजेपी ने बिहार विधानसभा चुनाव में गठबंधन द्वारा झारखंड मुक्ति मोर्चा को जगह नहीं दिए जाने पर चुटकी ली है। उन्होंने कहा कि उन्हें झामुमो की इस बेइज्जती से मिर्जा गालिब का शेर याद आ गया बड़े बे आबरू होकर तेरे कूचे से निकले हम। वहीं प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से जानना चाहा कि क्या वह इस अपमान का बदला लेने के लिए राजद के मंत्री को झारखंड में अपने मंत्रिमंडल से बाहर करने की इच्छा शक्ति दिखा पाएंगे या फिर अपमान का घूंट पीकर रह जाएंगे?

Pratul Shahdev 22Scope News

यह भी पढ़े : कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने कहा- बिहार से धन पशुओं की सरकार को हटाएं, महागठबंधन को लाएं

Saffrn

Trending News

Jharkhand Teacher Vacancy: सहायक आचार्य भर्ती परीक्षा में शामिल होगी Bhumij...

 झारखंड में सहायक आचार्य नियुक्ति नियमावली में संशोधन की तैयारी है। शिक्षक भर्ती परीक्षा में अब भूमिज भाषा को शामिल किया जाएगा।harkhand Teacher Vacancy...

Prateek Yadav Death: मुलायम सिंह यादव के बेटे और अपर्णा यादव...

समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के सौतेले भाई और अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव का 38 वर्ष की उम्र में निधन हो गया।...

Farmer Registry Bihar: किसानों को मिलेगी Digital Identity, विजय सिन्हा ने...

 बिहार में फार्मर रजिस्ट्री अभियान की शुरुआत हो गई है। कृषि मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि इससे किसानों को डिजिटल पहचान और योजनाओं...

Ration Home Delivery Bihar: 80 साल से अधिक बुजुर्गों को घर...

बिहार सरकार 80 वर्ष से अधिक बुजुर्गों को घर तक राशन पहुंचाने की योजना पर काम कर रही है। मंत्री अशोक चौधरी ने पायलट...

Private School Rules Bihar: फीस मनमानी पर सरकार सख्त, CM सम्राट...

 बिहार में निजी स्कूलों की फीस मनमानी पर रोक लगेगी। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शुल्क पारदर्शिता, यूनिफॉर्म और किताब खरीद में अभिभावकों को बड़ी...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img