Breaking : भगवान बिरसा मुंडा के वंशज मंगल मुंडा को सीएम हेमंत सोरेन ने दी श्रद्धांजली…

Breaking

Ranchi : धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के वंशज मंगल मुंडा का आज रिम्स में निधन हो गया। कई दिनों से उनका इलाज रिम्स में चल रहा था। निधन की सूचना मिलते ही सीएम हेमंत सोरेन रिम्स पहुंचे और मंगल मुंडा को श्रद्धांजली दी। इसके बाद उन्होंने उनके परिजनों से बात भी की।

Breaking : कुछ दिनों पहले सड़क दुर्घटना में गंभीर रुप से हो गए थे घायल

बताते चले कि कुछ दिनों पहले भगवान बिरसा मुंडा के वंशज मंगल मुंडा का सड़क दुर्घटना में गंभीर रुप से घायल हो गए थे। जिसके बाद उनको इलाज के लिए रिम्स में भर्ती कराया गया था।

बिरसा मुंडा के वंशज के घायल होने की सूचना के बाद सीएम हेमंत सोरेन ने इलाज में हरसंभव मदद करने की बात भी कही थी। आज इलाज के दौरान मंगल मुंडा की मौत हो गई। बता दें कि मंगल मुंडा भगवान बिरसा मुंडा के परपोते थे।

रांची से सौरव सिंह की रिपोर्ट—

 

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img