Wednesday, October 22, 2025
Loading Live TV...

Latest News

बिहार चुनाव को लेकर पूर्व मंत्री का सीएम हेमंत सोरेन पर निशाना, जेएमएम के राजद से गठबंधन पर कह दी बड़ी बात

रांची. बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर झारखंड की राजनीति में भी सरगर्मी तेज है। पूर्व मंत्री और बीजेपी नेता भानु प्रताप शाही ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर तीखा हमला करते हुए कहा है कि उन्होंने राजद (RJD) से गठबंधन कर झारखंड के स्वाभिमान के साथ समझौता किया है।पूर्व मंत्री का सीएम हेमंत सोरेन पर निशाना भानु प्रताप शाही ने कहा कि, "हेमंत सोरेन जी, आपने झारखंड में RJD को सम्मान दिया, दो-दो बार मंत्री बनाया, लेकिन बिहार में आपको धक्का मारकर निकाला गया। यही आपकी राजनीति की असलियत है।" भानु ने याद दिलाया कि विधानसभा में उन्होंने पहले ही कहा...

मालिक ने मांगा दुकान का भाड़ा और मामला पहुंच गया कोर्ट, जानें पूरा मामला..

Dhanbad: जिले के हीरापुर इलाके में बुधवार को एक पुराने संपत्ति विवाद मामले में कोर्ट के आदेश के बाद प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की। धनबाद सिविल कोर्ट ने जमीन और मकान मालिक के पक्ष में फैसला सुनाते हुए भाड़े पर दी गई पांच दुकानों को खाली कराने और सील करने का आदेश दिया था। आदेश का पालन करते हुए मजिस्ट्रेट और धनबाद सदर थाना पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई पूरी की।क्या है पूरा मामलाः जानकारी के अनुसार पांच साल पुराना है। हीरापुर निवासी भगवान सिंह ने 2000 में यह संपत्ति खरीदी थी। उस समय इस जमीन और...

हजारीबाग यूथ विंग के पदाधिकारियों ने सांसद मनीष जायसवाल से की मुलाकात

हजारीबाग. आगामी 24 अक्टूबर को आयोजित होने वाले छठ पूजन सामग्री कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर हजारीबाग यूथ विंग के पदाधिकारियों ने हजारीबाग के सांसद मनीष जायसवाल से सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर संस्था के सचिव रितेश खण्डेलवाल एवं उपाध्यक्ष विकास तिवारी ने सांसद महोदय को कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी और उन्हें इस भव्य आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया। सांसद मनीष जायसवाल ने संस्था के आमंत्रण को स्वीकार करते हुए कहा कि यदि मैं हजारीबाग में रहा तो अवश्य इस कार्यक्रम में सम्मिलित हो पाऊंगा। बिहार चुनाव को लेकर व्यस्तता अधिक है, किंतु हजारीबाग...

Breaking : नए राज्यपाल से राजभवन में मिले CM नीतीश

पटना : बिहार के नए राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान कल यानी 30 दिसंबर को पटना पहुंच गए थे। पटना एयरपोर्ट पर बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने उनका स्वागत किया। उसके बाद राजभवन में वर्तमान राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने स्वागत किया। वहीं बिहार के सीएम नीतीश कुमार कल रात में दिल्ली से पटना लौट चुके हैं। आज यानी 31 दिसंबर की सुबह अभी थोड़ी देर पहले नए राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान से राजभवन में औपचारिक मुलाकात की। साथ में वर्तमान राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर भी मौजूद रहे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने निवर्तमान राज्यपाल श्री राजेन्द्र विश्नाथ आर्लेकर एवं नवनियुक्त राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान को अंगवस्त्र एवं पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया।

निवर्तमान राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर के विदाई समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लोकनायक जयप्रकाश नारायण अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा के स्टेट हैंगर पर आयोजित बिहार के पूर्व राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर के विदाई समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने निवर्तमान राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर को पुष्प गुच्छ भेंटकर सप्रेम विदा किया और नई जिम्मेवारियों के लिए शुभकामनाएं दीं।

Governor CM 3 22Scope News
निवर्तमान राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर के विदाई समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री

यह भी देखें :

इस दौरान बिहार विधान परिषद् के सभापति अवधेश नारायण सिंह, बिहार विधानसभा के अध्यक्ष नंद किशोर यादव, जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, पशु एवं मत्स्य संसाधन मंत्री रेणु देवी, ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, उद्योग मंत्री नीतीश मिश्रा, अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री जमा खान, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण मंत्री जनक राम, गन्ना उद्योग मंत्री कृष्णनंदन पासवान सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, मुख्य सचिव अमृतलाल मीणा, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, पटना जिला के जिलाधिकारी चंद्रशेखर सिंह और वरीय पुलिस अधीक्षक अवकाश कुमार सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे।

Governor CM 1 22Scope News

Governor CM 2 22Scope News

यह भी पढ़े : New Governor of Bihar : बिहार के नए राज्यपाल का पटना में भव्य स्वागत

विवेक रंजन की रिपोर्ट

Related Posts

गयाजी में गरजे सम्राट, बोले- 25 साल तक बिहार में NDA...

गयाजी : बिहार विधानसभा चुनाव के बीच बुधवार को गुरुआ हाई स्कूल मैदान में एनडीए की विशाल चुनावी सभा में बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट...

RJD के पूर्व विधायक अनिल कुमार सहनी पार्टी से इस्तीफा देकर...

पटना : बिहार विधानसभा चुनाव के बीच नेताओं का एक-दूसरे में आने जाने का सिलसिला जारी है। साथ ही नेताओं अपनी पार्टी से लगातार...

जनसंपर्क के दौरान राजद प्रत्याशी के काफिले पर पथराव, कार्यकर्ताओं से...

जनसंपर्क के दौरान राजद प्रत्याशी के काफिले पर पथराव, कार्यकर्ताओं से संयम बरतने की अपील बाढ़ : बाढ जिले में जनसंपर्क अभियान के दौरान राजद प्रत्याशी प्रत्याशी...
146,000FansLike
25,000FollowersFollow
628FollowersFollow
642,000SubscribersSubscribe
WhatsApp Join our WhatsApp Channel