पटना : राजधानी पटना से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज अचानक राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से मिलने राबड़ी आवास पहुंच गए। मुख्यमंत्री के साथ डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव भी मौजूद थे। पटना एयरपोर्ट पर नवनिर्मित भवन का उद्घाटन करने के बाद नीतीश कुमार तेजस्वी के साथ लालू से मिलने के लिए पहुंचे थे। थोड़ी देर की बातचीत के बाद नीतीश अपने आवास के लिए रवाना हो गए। बता दें कि आज ही सीबीआई ने सुप्रीम कोर्ट में लालू प्रसाद की जमानत रद्द करने की अर्जी लगाई है।
तेजस्वी यादव ने कहा कि हम कोर्ट में अपना पक्ष रखेंगे। चाहे वे हमें कितना भी परेशान करें, कुछ नहीं होगा। हम इस बात को लेकर स्पष्ट हैं कि हमें क्या करना है। उनसे कोई नहीं डरता। हम लड़ेंगे और जीतेंगे।


