पटना : लोकसभा चुनाव-2024 का बिगुल बज चुका है। हर पार्टियां चुनावी मैदान में उतर चुकी है। वहीं प्रथम चरण के नामांकन का आज आखिरी दिन है जो कि खत्म हो गया है। सीएम नीतीश कुमार से लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने आज मुलाकात की। लंबे समय के बाद दोनों नेताओं की मुलाकात हुई। बता दें कि दोनों नेताओं की मुलाकात सीएम आवास पर हुई। जमुई से चिराग पासवान के बहनोई ने नामांकन किया। लंबे समय से चिराग सीएम नीतीश का विरोध करते रहे हैं।
बता दें कि नीतीश कुमार ने गर्मजोशी से चिराग पासवान का स्वागत किया। सारे गिले शिकवा भूलाकर नीतीश कुमार ने चिराग के कंधे पर हाथ रख पीठ थपथपाया। कुछ दिनों पहले तक दोनों के रिश्ते काफी तल्ख थे। नीतीश कुमार चिराग को देखना भी पसंद नहीं करते थे। चिराग के साथ बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, मंत्री मंगल पांडे और राज्यसभा सांसद संजय कुमार झा मौजूद रहे।
यह भी पढ़े : विवेक ठाकुर ने किया नामांकन, NDA गठबंधन के नेताओं ने साझा किया मंच
यह भी देखें : https://youtube.com/22scope
अभिषेक गुप्ता की रिपोर्ट