Breaking : चिराग को देख नजर चुराने वाले सीएम ने लगाया गले, दिया आशीर्वाद

पटना : लोकसभा चुनाव-2024 का बिगुल बज चुका है। हर पार्टियां चुनावी मैदान में उतर चुकी है। वहीं प्रथम चरण के नामांकन का आज आखिरी दिन है जो कि खत्म हो गया है। सीएम नीतीश कुमार से लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने आज मुलाकात की। लंबे समय के बाद दोनों नेताओं की मुलाकात हुई। बता दें कि दोनों नेताओं की मुलाकात सीएम आवास पर हुई। जमुई से चिराग पासवान के बहनोई ने नामांकन किया। लंबे समय से चिराग सीएम नीतीश का विरोध करते रहे हैं।

बता दें कि नीतीश कुमार ने गर्मजोशी से चिराग पासवान का स्वागत किया। सारे गिले शिकवा भूलाकर नीतीश कुमार ने चिराग के कंधे पर हाथ रख पीठ थपथपाया। कुछ दिनों पहले तक दोनों के रिश्ते काफी तल्ख थे। नीतीश कुमार चिराग को देखना भी पसंद नहीं करते थे। चिराग के साथ बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, मंत्री मंगल पांडे और राज्यसभा सांसद संजय कुमार झा मौजूद रहे।

यह भी पढ़े : विवेक ठाकुर ने किया नामांकन, NDA गठबंधन के नेताओं ने साझा किया मंच

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

अभिषेक गुप्ता की रिपोर्ट

CPP Portal Data: रांची के छात्र सार्थक सिद्धांत ने लॉन्च किया...

CPP Portal Data: रांची के मशहूर JVM श्यामली स्कूल में 12वीं कक्षा के छात्र सार्थक सिद्धांत एक बार फिर अपनी तकनीकी पहल के लिए...

RIMS Land Scam: 100 करोड़ की RIMS जमीन पर बड़ा एक्शन!...

RIMS Land Scam: एंटी-करप्शन ब्यूरो (ACB) ने रांची में राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (RIMS) की कीमती सरकारी ज़मीन से जुड़ी कथित अनियमितताओं के...

AIIMS Deoghar News: अब दिल की सर्जरी के लिए बाहर जाने...

AIIMS Deoghar News: एम्स देवघर ने अपनी पहली ओपन-हार्ट सर्जरी सफलतापूर्वक करके हेल्थकेयर के क्षेत्र में एक नया और ऐतिहासिक मुकाम हासिल किया है।...