आरा/पटना : बिहार के आरा से एक बड़ी खबर है। पूर्व एमएलसी हुलास पांडेय के बेटे ने खुदकुशी कर ली है। लाइसेंसी पिस्टल से गोली मारकर आत्महत्या करने की बात सामने आ रही है। बता दें कि बाहुबली और पूर्व एमएलसी हुलास पांडे के बेटे ने खुद को सर में मारी गोली। फिलहाल बेटे की उम्र 14-15 साल बताई जा रही है। पारस हॉस्पिटल में किया गया भर्ती। डॉक्टरों ने मृत घोषित किया।
आपको बता दें कि लोजपा नेता और पूर्व एमएलसी के बेटे की संदिग्ध परिस्थिति में मौत इलाज के लिए लाया गया। पटना के पारस हॉस्पिटल जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया है। लेकिन डॉक्टरों की माने तो सर ने गंभीर चोट लगना कारण बताया जा रहा है। वहीं अभी मामले की जांच चल रही है कुछ भी कह पाना अब संभव नहीं है। अब जांच के बाद ही पता चल पाएगा। शास्त्री नगर थाना की मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद भी कुछ कह पाना संभव है फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
नेहा गुप्ता की रिपोर्ट







