Ranchi : आज हजारीबाग जिले में सुरक्षाबलो और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ में एक करोड़ के इनामी नक्सली समेत तीन हार्डकोर नक्सली मारे गए। इस मुठभेड़ में कोबरा बटालियन के दो जवान भी घायल हुए है। इसी बीच नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होने सुरक्षाबलों के साहस पर उन्हें बधाई दी है।
ये भी पढ़ें- Dhanbad : असली और नकली किन्नरों में भयंकर मार, बीच सड़क पर उतारे कपड़े फिर…
उन्होने अपने सोशल मीडिया साइट पर लिखा है प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार देश से नक्सलवाद को पूरी तरह समाप्त करने के लिए दृढ़ संकल्पित है। आज हजारीबाग (झारखंड) में सुरक्षाबलों की बड़ी सफलता इस बात का प्रमाण है कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के द्वारा मार्च 2026 तक नक्सलवाद मुक्त भारत का जो लक्ष्य रखा गया है, उसी दिशा में हम तेज़ी से आगे बढ़ रहे हैं।
ये भी पढ़ें- IND VS PAK : जीत के बाद भारतीय टीम ने नहीं मिलाया हाथ, कप्तान सूर्यकुमार ने कह दी कुछ बातें खेल से…
Breaking : कोबरा बटालियन और पुलिस के वीर जवानों के साहस को सलाम
इस अभियान की सफलता के लिए CRPF की कोबरा बटालियन और पुलिस के वीर जवानों के साहस को सलाम करता हूं। मैं उन सभी लोगों से आग्रह करता हूं, जो अभी भी हिंसा का रास्ता अपनाए हुए हैं कि वे हथियार छोड़कर आत्मसमर्पण करें। आपने जो रास्ता चुना है, वह विकास का नहीं, विनाश का रास्ता है।
ये भी पढ़ें- दुर्गा पूजा से पहले मिलेगा Maiyan Samman Yojna का सितंबर का पैसा! खटाखट गिरेगा 2500 रुपए…
Breaking : मार्च 2026 तक देश को नक्सल मुक्त बनाना है लक्ष्य
आगे उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य है, मार्च 2026 तक देश को नक्सल मुक्त बनाना और इन इलाकों में विकास की नई धारा लाना है। सरकार इन उपेक्षित क्षेत्रों में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के अवसर लाकर उन्हें मुख्यधारा से जोड़ रही है, ताकि यहां के युवाओं को कभी हथियार उठाने की जरूरत न पड़े।
ये भी जरुर पढ़ें++++
Ranchi : झोलाछाप डॉक्टरों से सावधान! गलत इलाज से बढ़ रही स्किन मरीजों की परेशानी
Hazaribagh : बिजली बनी काल! 11000 वोल्ट के बिजली तार की चपेट में आने से मिस्त्री गंभीर…
Nawada Murder : पहले दोनों आंख फोड़ी, सीने पर किया वार फिर उतार दिया मौत के घाट, मामला दर्ज
Ranchi : दुर्गा पूजा को लेकर झारखंड पुलिस अलर्ट, सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टियां इतने दिनों तक रद्द…
Patna : बेटी बनी अभिशाप! पेट्रोल छिड़ककर मां को लगाई आग, ससुरालवाले फरार…
Jamshedpur : दम है तो चंपाई सोरेन को रोककर दिखाए!-हेमंत सरकार पर गरजे चंपाई…
Highlights


















