Advertisment

Patna : बेटी बनी अभिशाप! पेट्रोल छिड़ककर मां को लगाई आग, ससुरालवाले फरार…

Patna : पटना सिटी के रामकृष्णनगर थाना इलाके के जकरियापुर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आयी है जहां एक विवाहिता को सास ससुर ने मिट्टी एवं पेट्रोल तेल छिड़ककर जलाने की कोशिश की है। घटना में महिला बुरी तरह से झुलस गई है। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने महिला को नालंदा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया जहाँ महिला की स्थिति नाजुक बताई जा रही है।

Patna : 2016 से पति-पत्नी के बीच चल रहा है विवाद

पीड़ित महिला की 7 साल की बच्ची ने पूरी घटना की जानकारी दी। वही पुलिस का कहना है कि इस मामले की जांच की जा रही है। मिली जानकारी के मुताबिक पति अरुण कुमार और पत्नी के बीच 2016 से विवाद चल रहा है। थाना में महिला कई बार गुहार लगा चुकी है। अरुण कुमार अपने आप को वकील बताता है। क्षेत्र में उसने कहा कि वकील है कि कुछ लोग का कहना है उन्हीं के जाने वाले का की कोर्ट में वकील नहीं हेल्पर है वकील के साथ फिलहाल सभी ससुराल वाले फरार है।

Patna : बेटी की जन्म से ही प्रताड़ित हो रही है महिला

वहीं परिजनों को सूचना दिया गया है। परिजन उनके अस्पताल ही पहुंचने वाले हैं। बतलाया जा रहा है कि बेटी के जन्म लेने के समय से ही यह भी बात चल रहा है। पीड़ित ने बताया कि बेटी जन्म ली उसके बाद हमने मायके में बच्ची को रखा तो बच्ची की भी जान बचा पाई। ससुराल वालों की तरह से लगातार प्रताड़ित किया जाता रहा है। हम सबसे ऊपर वाले फ्लैट में रह रहे थे वही लोगों ने दरवाजा बंद कर रखा है।

वही अरुण कुमार सिंह कृषि विभाग में कार्यरत रहे हैं। सास-ससुर देवर-देवर की पत्नी पर भी आरोप पीड़ित ने लगाया है। इनका कहना है कि ये लोग लगातार 2016 से ही हमारे साथ मारपीट कर रहे हैं। बाहर के गुंडे बुलाकर हमले करवाना इस तरह का हमेशा हमारे साथ जानलेवा हमला की कोशिश करते रहे हैं। कोर्ट में भी मामला चल रहा है। न्याय के गुहार लगा रही है।

Patna : अरुण सिंह का तीन जगह बड़ा आलीशान बिल्डिंग है

अभी अरुण सिंह का तीन जगह बड़ा आलीशान बिल्डिंग है। एक दानापुर में, एक कांटि फैक्ट्री, एक रामकृष्ण नगर जकरिया पुल के पास। इस मामले को जमीनी विवाद से भी जोड़कर देखा जा रहा है लेकिन जिस तरह से शिवानी कुमारी शर्मा को जलाया गया है यह मानवता को कलंकित करने वाली बात है। अब यह जांच का मामला है प्रशासन जब इतने दिन से मामला चल रहा था तो प्रशासन अभी तक कार्रवाई क्यों नहीं कि यह भी मामला एक उजागर होता है।

वहीं सूचना देने के बाद घंटे बाद पुलिस पहुंचती है जैसा स्थानीय एक नागरिक ने बतलाया उसके बाद दरवाजा बंद जो किया गया था बगल के दूसरे के छत पर चढ़ कर तब पीड़ित को निकाला गया अब यह जांच का मामला है गंभीरता से जांच होगी तभी पीड़ित को न्याय मिलेगा और सही जानकारी प्राप्त होगी

वहीं बच्ची घटना के बाद काफी डरी सहमी सी नजर आ रही है। उसने साफ आरोप लगाया कि हमारे दादा दादी चाचा चाची के द्वारा हमारी मम्मी को आग लगाया गया है। वहीं पीड़ित भी अपनी बयान दर्ज कर रही है। गंभीर स्थिति में पीड़ित का कहना है कि कभी भी हमारी जान ये लोग ले सकते हैं और न्याय की गुहार लगा रही है इंसाफ मांग रही है।

Durand Cup 2026: इंडियन एयर फोर्स ने डिफेंडर्स एफसी को 2-1...

Durand Cup 2026: रांची के बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में खेले गए 135वें डूरंड कप के एक मैच में, इंडियन एयर फ़ोर्स की फुटबॉल...

Palamu Railway Wagon Factory: क्या पलामू की बदलने वाली है किस्मत?...

Palamu Railway Wagon Factory: सांसद वीडी राम ने लोकसभा में नियम 377 के तहत एक अहम मुद्दा उठाया, जिसका मकसद पलामू संसदीय क्षेत्र में...

Fake Police Arrest Jamtara: देशी पिस्तौल, कारतूस और फर्जी पुलिस आईकार्ड...

Fake Police Arrest Jamtara: मिहिजाम पुलिस स्टेशन इलाके में पुलिस ने एक ऐसे युवक को गिरफ़्तार किया है, जिस पर पुलिस अफ़सर बनकर लोगों...