Breaking: Ramgarh में 12 ट्रकों से सैकड़ों लीटर डीजल चोरी, डेढ़ लाख रुपए का हुआ नुकसान

Ramgarh: Ramgarh जिले के गिद्दी थाना क्षेत्र के सीसीएल कोलयरी गिद्दी ‘ए’ चेकपोस्ट के बाहर 12 रोड सेल ट्रक लोडिंग के लिए आए थे, जिससे सैकड़ो लीटर चोरी का मामला रविवार को प्रकाश में आया है।

35 गाड़ियों से चोरी हुई डीजल

जानकारी के मुताबिक बीते शनिवार रात्रि सीसीएल गिद्दी ए चेक पोस्ट में एंट्री के लिए पहुंचे, करीब 35 गाडियां बाहर सड़क पर खड़ी थी, अंधेरे का फायदा उठाते हुए, अज्ञात चोरों के द्वारा करीब 12 ट्रैकों से डीजल तेल चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया ।

Read More:Dhanbad में रिकवरी एजेंट के अपहरण का आरोप, 15 लाख की फिरौती की मांग 

डेढ़ लाख का हुआ नुकसान

इस संबंध में रोड सेल गाड़ी लोडिंग करने के लिए पहुंचे चालकों ने बताया कि करीब 12 गाड़ियों से तेल चोरी हुई है, जिसमें सैकड़ो लीटर डीजल करीब एक से डेढ़ लाख रूपए मूल्य के थे। प्रत्येक गाड़ियों से 5 से 10 हजार की तेल की चोरी हुई है, घटना के बाद इसे लेकर कोई भी एफआईआर नहीं हो पाया है, चालकों ने चेक पोस्ट गिद्दी ‘ए’ के आगे अंधेरे स्थल पर लाइट लगाने सुरक्षा देने समेत कई सुविधाओं की मांग किया है। लोगों ने कहा कि इससे  असुरक्षा व्याप्त है.

बता दें कि बीते दिनों Ramgarh के सीसीएल की गिद्दी ‘ए’ चेक पोस्ट पर रात्रि बदमाशों के द्वारा आग लगाने की घटना को अंजाम भी दिया गया था, लेकिन फिर से लाखो के डीजल चोरी की वारदात घट गई, जो जांच का विषय है.

 

 

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!