Ranchi : राज्यपाल सह विश्वविद्यालयों के कुलाधिपति संतोष कुमार गंगवार की अध्यक्षता में गुरुवार को राजभवन में राज्य के सभी सरकारी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 के प्रभावी क्रियान्वयन और राज्य के उच्च शिक्षा संस्थानों की वर्तमान स्थिति की समीक्षा करना था।
ये भी पढ़ें- Hazaribagh Breaking : एनटीपीसी के डीजीएम कुमार गौरव हत्याकांड मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, पिस्टल और…

ये भी पढ़ें- Gumla : मवेशी तस्करी का भंडाफोड़, 45 मवेशी बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार
Breaking : कई कुलपतियों समेत अधिकारी मौजूद
बैठक में कुलपतियों के अलावा उच्च शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल हुए। चर्चा के दौरान विश्वविद्यालयों में शैक्षणिक गुणवत्ता, संसाधनों की उपलब्धता, पाठ्यक्रम में बदलाव, डिजिटल शिक्षा, शोध कार्यों की स्थिति और छात्र हित से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से मंथन किया गया। बैठक में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, बेहतर प्रशासन और आधुनिक तकनीकों के समावेश पर भी जोर दिया गया।
सौरव सिंह की रिपोर्ट–
Highlights







