Gumla : मवेशी तस्करी की बड़ी खेप पकड़ाई, 45 मवेशियों के साथ तस्कर गिरफ्तार…

Gumla : गुमला जिले के सुरसांग थाना क्षेत्र अंतर्गत सुदूरवर्ती कोंडरा गांव में पुलिस ने मवेशी तस्करी के बड़े नेटवर्क का खुलासा किया है। देर रात पुलिस ने एक ट्रक, एक मारुति सुजुकी कार तथा कुल 45 मवेशियों को जब्त किया है। इस दौरान एक तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया है, जिसकी पहचान विरेन्द्र सुमन के रुप में हुई है जो कि छत्तीसगढ़ के नारायणपुर थाना क्षेत्र के मटासी निवासी के रूप में हुई है।

ये भी पढ़ें- Hazaribagh Breaking : एनटीपीसी के डीजीएम कुमार गौरव हत्याकांड मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, पिस्टल और… 

Gumla : मामले की जानकारी देती पुलिस
Gumla : मामले की जानकारी देती पुलिस

सुरसांग थाना प्रभारी मुकेश प्रसाद टुडू ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि मवेशी तस्कर छत्तीसगढ़ से मवेशियों को लेकर लोहरदगा की ओर जा रहे हैं। सूचना के आधार पर एसडीपीओ चैनपुर ललित मीणा के निर्देशानुसार सुरसांग थाना और रायडीह थाना की संयुक्त टीम द्वारा कोंडरा के पास रात में नाकाबंदी की गई।

ये भी पढ़ें- Breaking : रमेश उरांव हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा, पत्नी समेत तीन गिरफ्तार… 

Gumla : ट्रक में लोड थे 45 मवेशी, 5 मरे

Gumla : पुलिस के द्वारा जब्त ट्रक
Gumla : पुलिस के द्वारा जब्त ट्रक

रेकी कर रहे कार सवार तस्कर ने पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया, जिसे दौड़ाकर पकड़ा गया। कुछ देर बाद एक ट्रक आता दिखा जिसे रुकने का इशारा किया गया, लेकिन चालक ट्रक को तेज रफ्तार में भगाकर जंगल में छोड़कर फरार हो गया। ट्रक की तलाशी लेने पर उसमें 45 मवेशी मिले, जिनमें पांच की मौत हो चुकी थी।

ये भी पढ़ें- Liquar Scam : ACB ने आईएएस विनय चौबे से पूछताछ के लिए कोर्ट से मांगी इतने दिनों की रिमांड… 

मौके पर पशु चिकित्सक द्वारा सभी मवेशियों की जांच की गई। गिरफ्तार तस्कर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। मवेशी बंटवारे की आशंका पर सुबह से ही बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर जमा हो गए थे। कार्रवाई में सुरसांग व रायडीह थानों की पुलिस टीम के साथ सशस्त्र बल के जवान भी शामिल थे।

अमित राज की रिपोर्ट–

जरुर पढ़ें- Khunti : जब तक तोड़ेगा नहीं तबतक छोड़ेगा नहीं! 56 की उम्र में चार बच्चों के पिता ने पास की मैट्रिक परीक्षा…

जरुर पढ़ें- Giridih में ACB की बड़ी कार्रवाई, रोजगार सेवक रिश्वत लेते रंहेहाथ धराया…

जरुर पढ़ें- Bokaro : अवैध विदेशी शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, भारी मात्रा में… 

जरुर पढ़ें- Pakur : सड़क किनारे युवक का शव मिलने से मची सनसनी, जांच में जुटी पुलिस… 

जरुर पढ़ें- Giridih Crime : बगोदर में ज्वेलरी दुकान में लाखों की चोरी, इलाके में दहशत का माहौल… 

NGO Cyber Fraud Case: आखिर NGO के बैंक खाते से कैसे...

NGO Cyber Fraud Case: साइबर क्राइम के एक बड़े मामले में, जमशेदपुर साइबर पुलिस ने करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी में शामिल मुख्य आरोपी को गिरफ्तार...

JSLPS Women Protest: जमशेदपुर में JSLPS पर महिलाओं का हल्ला बोल,...

JSLPS Women Protest: पूर्वी सिंहभूम ज़िले में झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (JSLPS) से जुड़ी महिलाओं ने कई मुद्दों पर शिकायत करने के लिए डिप्टी...

Jio True5G Growth: जियो ने फिर मारी बाजी! 5G, डेटा और...

Jio True5G Growth: रिलायंस जियो ने 5G सेवाओं और डिजिटल कनेक्टिविटी के क्षेत्र में अपनी स्थिति और मजबूत कर ली है। कंपनी के हालिया...