Breaking : छपरा में 2 दिनों तक इंटरनेट सेवा बंद, गृह विभाग ने जारी किया आदेश

पटना : बिहार के छपरा जिला में अगले दो दिनों तक इंटरनेट सेवा बाधित रहेगा। गृह विभाग ने आदेश जारी कर दिया है। एडीजी पुलिस मुख्यालय जितेंद्र सिंह गंगवार ने भी प्रेस कांफ्रेंस करके इस विषय पर जानकारी दी। बता दें कि आज यानी शुक्रवार को सुबह करीब पांच बजे भगवान बाजार थानातर्गत नई बाजार के सामने दुर्गापूजा मूर्ति विसर्जन हेतु गुजर रही जुलूस के द्वारा जोर से डीजे बजाया गया। इसके विरोध में असमाजिक तत्वों द्वारा पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया गया व शेष सभी प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। इस संबंध में वीडियोग्राफी से असमाजिक तत्वों की पहचान कर कांड दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है। घटनास्थल पर पर्याप्त बल व दंडाधिकारी कैंप कर रहे हैं। अफवाहों को रोकने हेतु सदर अनुमंडल में दो दिनों के लिए इंटरनेट सेवा बंद कराने का आदेश दिया गया है। विधि-व्यवस्था की स्थिति नियंत्रण में है।

बेग़ुसराय औरंगाबाद और छपरा में हुई हिंसा पर पुलिस मुख्यालय पैनी नजर बनाए हुए हैं। एडीजी पुलिस मुख्यालय जितेंद्र सिंह गंगवार ने बताया कि इन सभी जिलों के अलावा जहां भी असामाजिक तत्वों ने कानून को तोड़ा है उन सभी जगहों पर ठोस कड़ी कार्रवाई की जा रही है। उपद्रवियों की पहचानकर गिरफ्तार किया जा रहा है। आगे भी यह कार्रवाई जारी रहेगी। सीसीटीवी  के माध्यम से उपद्रवियों की पहचानकर कानूनी कारवाई कि जाएगी और हाँ जहां तक बात रही इंटरनेट सेवा बंद की तो जब संबंधित जिला के प्रशासन को लगेगा की अब इंटरनेट सेवा बहाल कर देंना चाहिए कर दिया जाएगा ।

चंदन कुमार तिवारी की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

कैथमा सीहमा बांध पर सर कटा मिला शव, क्षेत्र में मची...

बेगूसराय : बेगूसराय जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत कैथमा-सीहमा स्थित बांध पर शनिवार को एक अज्ञात सिर कटा शव मिलने से इलाके में...

Chhatabad Land Subsidence: छाताबाद पहुंचे मेयर संजीव सिंह, भू-धसान प्रभावितों की...

Chhatabad Land Subsidence: कतरास के छाताबाद इलाके में 7 जुलाई को ज़मीन धंसने की घटना के बाद प्रभावित परिवारों की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं।...

Jamshedpur Truck Accident: जमशेदपुर में बड़ा सड़क हादसा टला! ट्रक चालक...

Jamshedpur Truck Accident: शुक्रवार को टाटानगर के खासमहल इलाके में एक बड़ा सड़क हादसा टल गया। तेज़ रफ़्तार ट्रक का संतुलन बिगड़ गया और वह...