Thursday, October 23, 2025
Loading Live TV...

Latest News

Begusarai Train Accident: एक ही परिवार के 4 लोगों की दर्दनाक मौत, Amrapali Express की चपेट में आए

बेगूसराय का यह हादसा एक बार फिर से रेलवे ट्रैक पार करने के खतरों को सामने लाता है। प्रशासन और रेलवे विभाग को ऐसे संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा इंतजाम बढ़ाने की जरूरत है ताकि ऐसी दर्दनाक घटनाएं दोबारा न हों।Begusarai Train Accident बेगूसराय: बिहार के बेगूसराय जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। बरौनी-कटिहार रेलखंड के साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के उमेशनगर स्टेशन ढाला के पास बुधवार देर रात डाउन आम्रपाली एक्सप्रेस (Amrapali Express) की चपेट में आने से एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। मृतकों में एक पुरुष, एक महिला...

SSC CHSL Exam 2025 Update: अब अभ्यर्थी खुद चुन सकेंगे परीक्षा शहर, सेंटर और स्लॉट

SSC CHSL 2025 में बड़ा बदलाव, अब अभ्यर्थी खुद चुन सकेंगे परीक्षा शहर, सेंटर और स्लॉट। आयोग ने 28 अक्टूबर तक स्लॉट चयन का मौका दिया, परीक्षा 3131 पदों के लिए होगी।SSC CHSL Exam 2025 Update रांची: कर्मचारी चयन आयोग (Staff Selection Commission - SSC) ने कंबाइंड हायर सेकंडरी लेवल (CHSL) परीक्षा प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया है। अब उम्मीदवार अपने परीक्षा शहर (Exam City), परीक्षा केंद्र (Center) और स्लॉट (Slot) खुद चुन पाएंगे। आयोग ने बुधवार से इसके लिए पोर्टल शुरू कर दिया है। उम्मीदवार 28 अक्टूबर तक अपनी पसंद के अनुसार स्लॉट चुन सकते हैं।Key Highlights SSC...

Chhath Puja 2025: नहाय-खाय से होगी शुरुआत, फलों की थोक मंडियों में रौनक, कीमतें रहीं स्थिर

छठ पूजा 2025 की शुरुआत शनिवार से नहाय-खाय के साथ होगी। रांची के थोक बाजारों में फलों की भारी आवक, कीमतों में कमी और गन्ने की रिकॉर्ड आपूर्ति से बाजारों में रौनक बढ़ी।Chhath Puja 2025 रांची: छठ पर्व की तैयारियां पूरे जोश में हैं। शनिवार से आस्था और श्रद्धा का महापर्व छठ नहाय-खाय के साथ शुरू होगा। व्रतियों ने पूजा सामग्री जुटाना शुरू कर दिया है और बाजारों में रौनक चरम पर है। रांची समेत झारखंड के बाजारों में फलों की भारी आवक हो चुकी है।Key Highlights छठ पर्व 25 अक्टूबर (शनिवार) से नहाय-खाय के साथ शुरू होगा। हरमू...

Breaking : खूंटी जिला परिषद अध्यक्ष मसीह गुड़िया गिरफ्तार, इस मामले में…

Breaking 

Khunti : खूंटी से बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। खूंटी जिला परिषद अध्यक्ष मसीह गुड़िया को आज रांची पुलिस ने उनके कार्यालय स्थित चेम्बर से गिरफ्तार कर लिया। यह गिरफ्तारी रांची के चुटिया थाना में दर्ज एक महिला की गंभीर शिकायत के आधार पर की गई।

ये भी पढ़ें- MS Dhoni से मिले मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू, खेल और पर्यटन को नई उड़ान देने की तैयारी… 

रांची पुलिस ने खूंटी पुलिस के सहयोग से जिला परिषद कार्यालय में कार्रवाई को अंजाम दिया। खूंटी एसपी मनीष टोप्पो ने इस गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि कार्रवाई रांची पुलिस द्वारा की गई है। महिला की शिकायत में कई गंभीर आरोप शामिल हैं। इसको लेकर महिला ने थाने में शादी का झांसा देकर शोषण का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराया था।

ये भी पढ़ें- Bokaro : शराब दुकानकर्मियों का हंगामा, बकाया राशि पर तत्काल निष्कासन से नाराज़गी… 

30 लाख रुपये लेकर बना ली दूरी

एफआईआर के अनुसार, पीड़िता की शादी 7 फरवरी 2024 को दिवड़ी मंदिर में और 23 अप्रैल 2024 को रांची के रजिस्ट्री ऑफिस में मसीह गुड़िया से हुई थी। महिला ने आरोप लगाया कि विवाह के बाद भी पति उसे घर नहीं ले गया और सामाजिक कारणों का हवाला देते हुए समय टालते रहे।

ये भी पढ़ें- Saraikela में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, घूस लेते राजस्व कर्मचारी को रंगेहाथ गिरफ्तार… 

महिला का कहना है कि 6 जुलाई 2024 के बाद से मसीह और उनके परिवार का व्यवहार पूरी तरह बदल गया। ननद ने फोन पर धमकी दी कि वह उनके भाई को छोड़ दे। इतना ही नहीं, अक्टूबर 2024 में मसीह गुड़िया ने 30 लाख रुपये की मांग की और बातचीत बंद कर दी।

ये भी पढ़ें- Pakur Crime : प्यार की सजा मौत! तीन घंटे में मर्डर मिस्ट्री का सनसनीखेज खुलासा, पति-पत्नी गिरफ्तार… 

Breaking : जबरन यौन शोषण का गंभीर आरोप

एफआईआर में और भी गंभीर आरोप शामिल हैं। महिला ने दावा किया कि शादी से पहले, 23 जनवरी 2024 को मसीह गुड़िया ने कार में जबरन उसका यौन शोषण किया। विवाह वाले दिन उसे 10 घंटे तक बंधक बनाकर रखा गया। आरोप यह भी है कि विधानसभा चुनाव में टिकट न मिलने पर मसीह गुड़िया ने महिला को “अपशकुन” कहकर अपमानित किया। महिला ने उनके ड्राइवर पर भी अश्लील हरकतें और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।

ये भी पढ़ें- Giridih : डिग्री कॉलेजों में इंटर की पढ़ाई बंद, छात्राओं का फूटा गुस्सा… 

जिला परिषद सदस्यों ने भी अविश्वास प्रस्ताव लाया था

बताते चलें कि मसीह गुड़िया पहले से ही विवादों में घिरे रहे हैं। जिला परिषद सदस्यों ने उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव भी लाया था। वहीं, कुछ दिन पूर्व उन्होंने मीडिया से बातचीत में इन सभी आरोपों को राजनीति से प्रेरित और झूठा करार दिया था। उनका कहना था कि उनकी बढ़ती लोकप्रियता से घबराकर विरोधी उन्हें बदनाम करने की साजिश कर रहे हैं।फिलहाल रांची पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है और आगे की जांच जारी है।

ये भी जरुर पढ़ें++++

Ranchi : दो बच्चों की मां भतीजे संग भागी, गांव में मचा कोहराम… 

Breaking : ACB की बड़ी कार्रवाई, राजस्व कर्मचारी 20 हजार की घूंस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार… 

Giridih Crime : शराब का गोरखधंधा बेनकाब, भारी मात्रा में ब्रांडेड नकली शराब के साथ तीन धराए… 

Jhariya Breaking : जमीन विवाद में पुलिस ने ग्रामीणों पर भांजी लाठियां, दर्जनों महिलाएं घायल… 

Palamu Crime : भरोसे का गला घोंटा! दोस्त ही निकला कातिल, मामले का सनसनीखेज खुलासा… 

Hazaribagh : दो गांवों के बीच खूनी संघर्ष, अपहरण, हत्या और आगजनी के बाद छावनी में तब्दील हुआ इलाका… 

Palamu में जहरीले सांप का कहर, विधायक आलोक चौरसिया के दो नातियों की मौत, दामाद गंभीर… 

Ranchi : बुढ़मू में दर्दनाक हादसा, दीवार गिरने से मासूम की मौत, मां घायल… 

 

Related Posts

SSC CHSL Exam 2025 Update: अब अभ्यर्थी खुद चुन सकेंगे परीक्षा...

SSC CHSL 2025 में बड़ा बदलाव, अब अभ्यर्थी खुद चुन सकेंगे परीक्षा शहर, सेंटर और स्लॉट। आयोग ने 28 अक्टूबर तक स्लॉट चयन का...

Chhath Puja 2025: नहाय-खाय से होगी शुरुआत, फलों की थोक मंडियों...

छठ पूजा 2025 की शुरुआत शनिवार से नहाय-खाय के साथ होगी। रांची के थोक बाजारों में फलों की भारी आवक, कीमतों में कमी और...

ED Fake Summon Alert: अब QR Code से पता चलेगा असली...

ईडी के नाम पर ठगी रोकने के लिए अब QR Code वाला समन जारी। बोकारो और रांची में करोड़ों की ठगी के तीन केस...
146,000FansLike
25,000FollowersFollow
628FollowersFollow
642,000SubscribersSubscribe
WhatsApp Join our WhatsApp Channel