Breaking : खूंटी जिला परिषद अध्यक्ष मसीह गुड़िया गिरफ्तार, इस मामले में…

Breaking 

Khunti : खूंटी से बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। खूंटी जिला परिषद अध्यक्ष मसीह गुड़िया को आज रांची पुलिस ने उनके कार्यालय स्थित चेम्बर से गिरफ्तार कर लिया। यह गिरफ्तारी रांची के चुटिया थाना में दर्ज एक महिला की गंभीर शिकायत के आधार पर की गई।

ये भी पढ़ें- MS Dhoni से मिले मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू, खेल और पर्यटन को नई उड़ान देने की तैयारी… 

रांची पुलिस ने खूंटी पुलिस के सहयोग से जिला परिषद कार्यालय में कार्रवाई को अंजाम दिया। खूंटी एसपी मनीष टोप्पो ने इस गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि कार्रवाई रांची पुलिस द्वारा की गई है। महिला की शिकायत में कई गंभीर आरोप शामिल हैं। इसको लेकर महिला ने थाने में शादी का झांसा देकर शोषण का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराया था।

ये भी पढ़ें- Bokaro : शराब दुकानकर्मियों का हंगामा, बकाया राशि पर तत्काल निष्कासन से नाराज़गी… 

30 लाख रुपये लेकर बना ली दूरी

एफआईआर के अनुसार, पीड़िता की शादी 7 फरवरी 2024 को दिवड़ी मंदिर में और 23 अप्रैल 2024 को रांची के रजिस्ट्री ऑफिस में मसीह गुड़िया से हुई थी। महिला ने आरोप लगाया कि विवाह के बाद भी पति उसे घर नहीं ले गया और सामाजिक कारणों का हवाला देते हुए समय टालते रहे।

ये भी पढ़ें- Saraikela में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, घूस लेते राजस्व कर्मचारी को रंगेहाथ गिरफ्तार… 

महिला का कहना है कि 6 जुलाई 2024 के बाद से मसीह और उनके परिवार का व्यवहार पूरी तरह बदल गया। ननद ने फोन पर धमकी दी कि वह उनके भाई को छोड़ दे। इतना ही नहीं, अक्टूबर 2024 में मसीह गुड़िया ने 30 लाख रुपये की मांग की और बातचीत बंद कर दी।

ये भी पढ़ें- Pakur Crime : प्यार की सजा मौत! तीन घंटे में मर्डर मिस्ट्री का सनसनीखेज खुलासा, पति-पत्नी गिरफ्तार… 

Breaking : जबरन यौन शोषण का गंभीर आरोप

एफआईआर में और भी गंभीर आरोप शामिल हैं। महिला ने दावा किया कि शादी से पहले, 23 जनवरी 2024 को मसीह गुड़िया ने कार में जबरन उसका यौन शोषण किया। विवाह वाले दिन उसे 10 घंटे तक बंधक बनाकर रखा गया। आरोप यह भी है कि विधानसभा चुनाव में टिकट न मिलने पर मसीह गुड़िया ने महिला को “अपशकुन” कहकर अपमानित किया। महिला ने उनके ड्राइवर पर भी अश्लील हरकतें और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।

ये भी पढ़ें- Giridih : डिग्री कॉलेजों में इंटर की पढ़ाई बंद, छात्राओं का फूटा गुस्सा… 

जिला परिषद सदस्यों ने भी अविश्वास प्रस्ताव लाया था

बताते चलें कि मसीह गुड़िया पहले से ही विवादों में घिरे रहे हैं। जिला परिषद सदस्यों ने उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव भी लाया था। वहीं, कुछ दिन पूर्व उन्होंने मीडिया से बातचीत में इन सभी आरोपों को राजनीति से प्रेरित और झूठा करार दिया था। उनका कहना था कि उनकी बढ़ती लोकप्रियता से घबराकर विरोधी उन्हें बदनाम करने की साजिश कर रहे हैं।फिलहाल रांची पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है और आगे की जांच जारी है।

ये भी जरुर पढ़ें++++

Ranchi : दो बच्चों की मां भतीजे संग भागी, गांव में मचा कोहराम… 

Breaking : ACB की बड़ी कार्रवाई, राजस्व कर्मचारी 20 हजार की घूंस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार… 

Giridih Crime : शराब का गोरखधंधा बेनकाब, भारी मात्रा में ब्रांडेड नकली शराब के साथ तीन धराए… 

Jhariya Breaking : जमीन विवाद में पुलिस ने ग्रामीणों पर भांजी लाठियां, दर्जनों महिलाएं घायल… 

Palamu Crime : भरोसे का गला घोंटा! दोस्त ही निकला कातिल, मामले का सनसनीखेज खुलासा… 

Hazaribagh : दो गांवों के बीच खूनी संघर्ष, अपहरण, हत्या और आगजनी के बाद छावनी में तब्दील हुआ इलाका… 

Palamu में जहरीले सांप का कहर, विधायक आलोक चौरसिया के दो नातियों की मौत, दामाद गंभीर… 

Ranchi : बुढ़मू में दर्दनाक हादसा, दीवार गिरने से मासूम की मौत, मां घायल… 

 

Bihar Industrial Development: ग्लोबल समिट में बिहार ने दिखाई औद्योगिक ताकत,...

Bihar Industrial Development, पटना: बिहार सरकार राज्य में औद्योगिक विकास को गति देने के लिए निवेश-अनुकूल कारोबारी माहौल और ईज ऑफ डूइंग बिजनेस पर...

Bihar Flood Shivraj Singh Chouhan: बाढ़ के बीच गांव पहुंची सरकार,...

Bihar Flood Shivraj Singh Chouhan, वैशाली: बिहार में बाढ़ की गंभीर स्थिति के बीच बाढ़ प्रभावित इलाकों में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय कृषि...

Bihar Brick Kiln OTS: ईंट भट्ठा कारोबारियों को ब्याज के बोझ...

Bihar Brick Kiln OTS, पटना: बिहार में वर्षों से बकाया राशि और उस पर बढ़ते ब्याज के कारण आर्थिक दबाव झेल रहे ईंट भट्ठा...