Breaking: मनिका के तत्कालीन बीडीओ बर्खास्त, कैबिनेट बैठक में लिया गया फैसला

रांची. सीएम हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में आज झारखंड कैबिनेट की बैठक हुई। यह बैठक प्रोजेक्ट भवन में हुई। इसमें कुल 16 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई है। इस बैठक में लातेहार जिले के मनिका के तत्कालीन बीडीओ साधना जयपुरियार को सेवा से बर्खास्त करने का निर्णय लिया गया है। इसकी जानकारी बैठक के बाद कैबिनेट सचिव वंदना डाडेल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी।

झारखंड कैबिनेट की बैठक में 16 प्रस्तावों पर लगी मुहर

बैठक के बाद कैबिनेट सचिव वंदना डाडेल ने बताया कि मंत्रिपरिषद की बैठक में झारखंड सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्योग विधेयक 2025 को मंजूरी दी गई। उन्होंने बताया कि कृषि विभाग में हाईकोर्ट के निर्णय के बाद 6 कर्मियों की नियुक्ति की मंजूरी दी गई। उन्होंने बताया कि बाल पहाड़ी बराज निर्माण की मंजूरी दी गई।

मंईयां सम्मान योजना के नियमावली में संशोधन

उन्होंने बताया कि झारखंड पुलिस हाउसिंग कॉर्पोरेशन के द्वारा सभी विभागों के कार्यालय के निर्माण नियमावली में संशोधन को मंजूरी दी गई। साथ ही मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के नियमावली में संशोधन को मंजूरी दी गई। अब सिंगल बैंक अकाउंट से बिना आधार लिंक खाता धारकों को भी मार्च 2025 तक योजना की राशि मिलेगी। पहले दिसम्बर 2024 तक ही राशि मिलनी थी।

Hul Diwas 2026: सीएम हेमंत सोरेन ने वीर शहीद सिदो-कान्हू को...

Hul Diwas 2026: रांची में हूल दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बहादुर शहीदों सिदो और कान्हू को श्रद्धांजलि दी और उनके...

Deoghar Double Murder Case: मां और 14 वर्षीय बेटे की हत्या...

Deoghar Double Murder Case: देवघर ज़िले के सोनारायठाढ़ी पुलिस स्टेशन इलाके में सोमवार देर रात हुए दोहरे हत्याकांड से इलाके में सनसनी फैल गई...

कालीबाग मंदिर परिसर के पोखरे में युवक का मिला शव, इलाके...

बेतिया : बेतिया शहर स्थित कालीबाग मंदिर परिसर के पोखरे में एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मंगलवार को...