Breaking : फिर मोदी, राजधानी पटना में करेंगे रोड शो

पटना : लोकसभा चुनाव के बीच नेताओं का आने-जाने का सिलसिला जारी है। जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रही है वैसे-वैसे नेता दनादन चुनावी रैली को संबोधित कर रहे हैं। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुनाव प्रचार को लेकर एक बार फिर बिहार के दौरे पर आ रहे हैं। पीएम मोदी करीब एक महीने में छठी बार बिहार के दौरे पर आ रहे हैं।

GOAL Logo page 0001 5 22Scope News

आपको बता दें कि पीएम नरेंद्र मोदी का बिहार की राजधानी पटना में कार्यक्रम है। वह पटना में रोड शो करेंगे। प्रधानमंत्री 12 मई को पटना में रोड शो करेंगे। बताया जा रहा है कि पीएम मोदी पहली बार पटना में रोड शो करेंगे। बिहार भाजपा के प्रस्ताव पर पीएमओ की मंजूरी मिली। इनकम टैक्स चौराहे से डाकबंगला होते हुए कदमकुआं में रोड शो समाप्त होगा। साथ ही पीएम 12 मई के रात पटना में रुकेंगे। पहली बार पटना में रात्रि विश्राम करेंगे। 13 मई को हाजीपुर, वैशाली के मोतीपुर और सारण में जनसभा संबोधित करेंगे।

गौरतलब है कि पीएम नरेंद्र मोदी इससे पहले कई बार बिहार में चुनावी जनसभा को संबोधित कर चुके हैं। वह पहली बार चार अप्रैल को जमुई, सात अप्रैल को नवादा, 16 अप्रैल को गया व पूर्णिया, 26 अप्रैल को अररिया के फारबिसगंज और मुंगेर और चार मई को दरभंगा में चुनावी रैली को संबोधित कर चुके हैं।

यह भी पढ़े : रैली Live : दरभंगा ने ठाना है मोदी को फिर से बनाना है पीएम

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

अभिषेक गुप्ता और विवेक रंजन की रिपोर्ट

Bihar Urban Development: सभी शहरों में Signature सड़क बनाने की तैयारी,...

 बिहार के सभी शहरों में सिग्नेचर सड़क बनाने की दिशा में प्रयास तेज होंगे। मंत्री नीतीश मिश्रा ने शहरी विकास, गुणवत्तापूर्ण निर्माण और आधुनिक...

Karwa Chauth 2026: रांची में आज बादलों के बीच मनेगा करवा...

 रांची में Karwa Chauth पर चक्रवात अर्नब के प्रभाव से आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है। पंचांग के अनुसार शाम 7:54 बजे...

Hemant Soren Case: हेमंत सोरेन की याचिका पर 19 नवंबर को...

 झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की याचिका पर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। पीएमएलए की धारा 44 की संवैधानिक वैधता को चुनौती देते हुए ED...