Bokaro: भारत बंद का दिखा असर, नया मोड़ मुख्य मार्ग जाम

Bokaro: देशभर में 9 जुलाई को बुलाए गए भारत बंद का असर बोकारो में भी देखने को मिला। संयुक्त मोर्चा के बैनर तले बंद समर्थक नया मोड़ इलाके में सुबह से ही सड़कों पर उतर आए और मुख्य मार्ग को जाम कर सरकार की श्रम नीतियों व निजीकरण के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की।

बंद को लेकर प्रदर्शन
हड़ताल को सफल बनाने के लिए प्रदर्शनकारी घूम-घूमकर दुकानों और प्रतिष्ठानों को बंद कराते नजर आए। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने 44 पुराने श्रम कानूनों को समाप्त कर केवल 4 श्रम कोड लागू कर दिए हैं, जिससे मजदूरों के अधिकारों और सामाजिक सुरक्षा में कटौती हो रही है।

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि देशभर में श्रमिकों, कर्मचारियों और ट्रेड यूनियनों को हाशिए पर रखा जा रहा है और यह हड़ताल मजदूरों के हक और रोजगार की रक्षा के लिए आवश्यक है।

आवागमन पर असर, पुलिस तैनात
नया मोड़ सहित शहर के प्रमुख मार्गों पर जाम की स्थिति बनी रही। जिला प्रशासन ने यातायात सुचारू बनाए रखने और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की।

रिपोर्टः चूमन कुमार

Jharkhand Ration Card: राशन कार्ड बनवाने से पहले पूरे करें 6...

 झारखंड में नया राशन कार्ड बनवाने या सदस्य का नाम जोड़ने के लिए 6 दस्तावेज और हर सदस्य का अलग मोबाइल नंबर जरूरी किया...

Ranchi Crime: रॉक गार्डन के पास दिनदहाड़े CCL कर्मी का अपहरण,...

रांची के रॉक गार्डन के पास बाइक सवार CCL कर्मी मोहित कुमार सिन्हा का दिनदहाड़े अपहरण कर लिया गया। पुलिस ने दो घंटे में...

Rahul Gandhi Jharkhand Visit: नवंबर के पहले सप्ताह में झारखंड आएंगे...

राहुल गांधी नवंबर 2026 के पहले सप्ताह में झारखंड दौरे पर आएंगे। खूंटी में पारंपरिक ग्राम प्रधानों से PESA नियमावली पर संवाद और रांची...