Advertisment

Breaking News : बिहार एनडीए का घोषणापत्र जारी, जानिए 25 महत्वपूर्ण घोषणा पत्र की खास बातें 

Breaking News : बिहार एनडीए का घोषणापत्र जारी, जानिए 25 महत्वपूर्ण घोषणा पत्र की खास बातें 

पटना : एनडीए के घोषणापत्र जारी करने को लेकर दिग्गज नेता एक निजी होटल पहुंचे हैं। बैठक में बिहार चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल, केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान, नित्यानंद राय, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, संजय झा, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी, रालोमो नेता और सांसद उपेंद्र कुशवाहा सहित जदयू-बीजेपी के दिग्गज नेता मौजूद थे।

Goal 7 22Scope News

NDA की घोषणापत्र की खास बातें

एनडीए का घोषणापत्र जारी करते हुए उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने जारी करते हुए 25 महत्वपूर्ण मुद्दे घोषित किया। जिनमें युवाओं के सुनहरे भविष्य की गारंटी, जिलों में खुलेगा स्किल सेंटर, महिला समृद्धि और रोजगार योजना के तहत हर महिला को मिलेगा दो लाख रुपए मिलेंगे। एक करोड़ महिलाएं को लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य रखा गया है, उसके बाद करोड़पति मिशन शुरू होगा।

अतिपिछड़ा वर्ग की महिलाओं की स्थिति का होगा आंकलन 10 लाख तक रुपए की मिलेगी सहायता

किसानों को उनकी उपज का उचित दाम मिलेगा। बिहार के 87 लाख किसानों को एमएसपी के माध्यम से सहायता मिलेगा। कर्पूरी ठाकुर किसान योजना के तहत किसानों को सम्मान मिलेगा। किसानों को कुल नौ हजार रुपए की दी सहायता जाएगी। मां जानकी की जन्म स्थली को अंतर्राष्ट्रीय स्तर का बनाया जाएगा। चार नए शहरों में मेट्रो सेवा की होगी शुरुआत होगी।

यह भी देखें :

NDA संकल्प पत्र की खास बातें, एक नजर में 

1. एक करोड़ सरकारी नौकरी व रोजगार।

2. हर जिले में मेगा स्किल सेंटर।

3. बिहार स्पोर्टस सिटी व प्रमंडलों में खेलों के लिए ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’।

4. हर जिले में फैक्ट्री व 10 नए औद्योगिक पार्क का निर्माण।

5. 100 MSME पार्क व 50,000 से अधिक कुटीर उद्यम।

6. डिफेंस कॉरिडोर, सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग पार्क स्थापित करेंगे।

7. महिला रोजगार योजना से महिलाओं को दो लाख तक की सहायता राशि।

8. एक करोड़ महिलाएं बनेंगी लखपति दीदी।

9. ‘मिशन करोड़पति’ के माध्यम से महिला उद्यमी बनेंगी करोड़पति।

10. किसान सम्मान निधि 6,000 से बढ़ाकर 9,000 की सहायता राशि।

11. मत्स्य पालकों को 4,500 से बढ़ाकर 9,000 की सहायता राशि।

12. एमएसपी की गारंटी सभी फसलों के लिए।

13. एग्री-इंफ्रास्ट्रक्चर में एक लाख करोड़ का निवेश।

14. हर अनुमंडल में एससी वर्ग के विद्यार्थियों के लिए आवासीय विद्यालय।

15. उच्च शिक्षण संस्थानों में अध्ययनरत सभी अनुसूचित जाति वर्ग के विद्यार्थियों को 2,000 प्रति माह।

16. ईबीसी वर्ग की जातियों को 10 लाख तक की सहायता।

17. गरीब परिवारों के छात्रों को केजी से पीजी तक मुफ्त गुणवत्तापूर्ण शिक्षा।

18. स्कूलों में मिड-डे मील के साथ पौष्टिक नाश्ता।

19. 50 लाख नए पक्के मकान, मुफ्त राशन 125 यूनिट मुफ्त बिजली, सामाजिक सुरक्षा पेंशन।

20. 5,000 करोड़ से जिले के प्रमुख स्कूलों का कायाकल्प करेंगे।

21. 7 एक्सप्रेसवे व 3,600 किमी रेल ट्रैक का आधुनिकीकरण।

22. विश्वस्तरीय मेडिसिटी और हर जिले में मेडिकल कॉलेज का निर्माण।

23. मां जानकी की जन्मस्थली का विश्वस्तरीय आध्यात्मिक नगरी ‘सीतापुरम’ के रूप में विकास।

24. पटना, दरभंगा, पूर्णिया एवं भागलपुर में अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट एवं चार नए शहरों में मेटो सेवा की शुरुआत करेंगे।

यह भी पढ़े : Bihar Chunav 2025 : कुछ ही देर में जारी होगा एनडीए का घोषणा पत्र, बीजेपी के दिग्गज रहेंगे मौजूद

स्नेहा राय की रिपोर्ट

Gumla Fake GK Drawing Competition: नगर परिषद के नाम पर GK-Drawing...

Gumla Fake GK Drawing Competition: गुमला नगर परिषद के नाम पर कथित तौर पर आयोजित "GK/ड्राइंग ओलंपियाड प्रतियोगिता-2026" को लेकर विवाद खड़ा हो गया...

Jharkhand IFMS Bank PAN Verification: सरकारी भुगतान में फर्जीवाड़ा रोकने की...

Jharkhand IFMS Bank PAN Verification: राज्य के खजाने से धोखाधड़ी करके पैसे निकालने से रोकने के लिए, झारखंड के वित्त विभाग ने 'इंटीग्रेटेड फाइनेंशियल...

JPSC JSSC Student Protest: छात्र आंदोलन के बीच सरकार का बड़ा...

JPSC JSSC Student Protest: झारखंड में JPSC और JSSC के खिलाफ चल रहे छात्र विरोध प्रदर्शनों के बीच, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने...