Commercial Advertisment

Breaking : दिल्ली रवाना हुए नीतीश, मनमोहन सिंह के परिवार से कर सकते हैं मुलाकात

पटना : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अभी-अभी पटना से दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। सीएम नीतीश दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के परिवार वालों से मुलाकात करे सकते हैं। बताया जा रहा है कि अपना रूटीन हेल्थ चेकअप करवाने के लिए वह दिल्ली गए हैं। बता दें कि सीएम नीतीश का यह दिल्ली दौरा ऐसे समय में हो रहा है जब बिहार की राजनीतिक हलचल तेज है। सियासी गलियारों में अटकलों का बाजार तेज है। कई तरह की चर्चाएं हैं।

NDA के नेताओं से कर सकते हैं मुलाकात

राजनीतिक विशेषज्ञों की मानें तो बिहार में एनडीए के नेतृत्व को लेकर फैसला पहले हो चुका था। फिर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने संसदीय बोर्ड में फैसला लेने का नया स्टैंड ले लिया है। सूत्रों के मुताबिक, यह भी खबर आ रही है कि नीतीश कुमार दिल्ली में एनडीए के कई बड़े नेताओं से मुलाकात कर सकते हैं। इसके पीछे की वजह बिहार की राजनीति में चल रही सियासी हलचलों को विराम देना भी हो सकता है। क्योंकि पिछले कुछ दिनों से अमित शाह के बयान के बाद बिहार की राजनीति में यह अटकलें लगाई जा रही हैं कि सीएम नीतीश बड़ा फैसला ले सकते हैं।

यह भी पढ़े : आचार्य किशोर कुणाल के निधन की खबर सुनकर नीतीश कुमार, सम्राट चौधरी, जीतनराम मांझी व लालू यादव स्तब्ध, जताया दुख

यह भी देखें :

Giridih BJP Padyatra: आदित्य साहू का कांग्रेस पर बड़ा हमला, गिरिडीह...

Giridih BJP Padyatra: झारखंड के गिरिडीह में मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी की ओर से विशाल पदयात्रा आयोजित की गई। इसमें प्रदेश भाजपा के...

Bihar Jal Jeevan Hariyali Campaign: बिहार के हर जिले में जल...

Bihar Jal Jeevan Hariyali Campaign, पटना: बिहार में जल संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे जल-जीवन-हरियाली अभियान के तहत अब तक...

Gaya Zoo Project Bihar: गयाजी को मिलेगी चिड़ियाघर की सौगात? सम्राट...

Gaya Zoo Project Bihar, पटना: बिहार में औद्योगिक विकास और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए गयाजी में चिड़ियाघर बनाने की योजना पर पहल...