Breaking : सोमवार को RG Kar कांड के खिलाफ सड़कों पर उतरेगा नन्हें कान्हाओं का हुजूम, मांगेगा पीड़िता के लिए न्याय

डिजीटल डेस्क : Breaking – सोमवार को  RG Kar कांड के खिलाफ सड़कों पर उतरेगा नन्हें कान्हाओं का हुजूम, मांगेगा पीड़िता के लिए न्याय। कोलकाता निर्भया कांड के रूप में लगातार सुर्खियों में बने कोलकाता के को  RG Kar मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मेडिकल छात्रा के रेप और मर्डर की घटना के खिलाफ नाराजगी व्यक्त करने को नए तरह का प्रतिवाद जुलूस निकलने वाला है।

सोमवार को यह जुलूस कोलकाता समेत पूरे पश्चिम बंगाल में निकालने की तैयारी है। सोमवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर इसकी पहल विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने की है।

इन जुलूसों में नन्हें बालक भगवान श्रीकृष्ण के कान्हा स्वरूप में सजकर शामिल होंगे लेकिन उनका स्वरूप कुरूक्षेत्र में सुदर्शन चक्रधारी वाला होगा एवं वे इस जुलूस में को  RG Kar मेडिकल कॉलेज वाली घटना की शिकार हुई छात्रा के लिए न्याय की मांग करते हुए सभी का ध्यान आकृष्ट करेंगे।

विहिप के केंद्रीय पदाधिकारी ने की तैयारी की पुष्टि

अपने स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में विहिप ने पश्चिम बंगाल के लिए इस खास तरह के पहल का चुनाव किया है। विहिप के पश्चिम बंगाल प्रभारी केंद्रीय नेता शचींद्र नाथ सिंह ने बताया कि परिषद अपने स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में पूरे देश में 9 सितंबर तक विभिन्न तरह के आयोजन करने की तैयारी में है। पश्चिम बंगाल में श्रीकृष्ण का आह्वान भी उसी का एक हिस्सा है।

RG Kar की घटना ने जिस तरह लोगों को उद्वेलित किया है और जिस तरह आम जनमानस में इस घटना को लेकर आक्रोश है, उसे धार देने एवं संबल प्रदान करने श्रीकृष्ण के कुरूक्षेत्र में रहे स्वरूप की जरूरत है क्योंकि महाभारत में द्रौपदी के चीरहरण में भगवान उसी रूप में मददगार बने थे एवं इस मामले में नारी अस्मिता की सुरक्षा को जनमानस में रचे-बसे उसी श्रीकृष्ण वाले स्वरूप की घोर जरूरत है।

पश्चिम बंगाल में लोग शक्ति से ज्यादा भक्ति में विश्वास रखते हैं और उसी क्रम में इस समय की जरूरत के लिहाज से ऐसे आयोजन की पश्चिम बंगाल में परिषद ने पहल करना तय किया ताकि आमजन की संवेदना से लोकतंत्र के हर पक्ष को RG Kar वाली घटना में न्याय और शीघ्र न्याय के लिए कटिबद्ध व प्रतिबद्ध बनाया जाए।

Munger Crime News: सीआरपीएफ जवान के बंद घर में 20 लाख...

Munger Crime News: जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र की आईटीसी कॉलोनी में चोरों ने एक सीआरपीएफ जवान के बंद आवास को निशाना बनाया। चोर...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: मसौढ़ी में रावण दहन के बाद भगदड़...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: गांधी मैदान में मंगलवार शाम रावण वध समारोह संपन्न होने के बाद घर लौटने की होड़ में मुख्य निकास द्वार...

Vaishali Liquor Smuggling Case: गरीब रथ एक्सप्रेस में शराब तस्करी का...

Vaishali Liquor Smuggling Case: बिहार में शराबबंदी के बीच खाकी वर्दीधारियों के शराब तस्करी में कथित रूप से शामिल होने का मामला सामने आया...