Ranchi : JSSC CGL मामले को लेकर राज्य में छात्रों के द्वारा उग्र आंदोलन किया जा रहा है। अभ्यर्थी लगातार परीक्षा में हुए धांधली को लेकर परीक्षा को रद्द करने की मांग कर रहे हैं। इसी दौरान बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। JSSC CGL परीक्षा को रद्द करने को लेकर एक अभ्यर्थी ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की है।
ये भी पढ़ें- Dhanbad Breaking : झरिया में नहाने के दौरान तालाब में डूबा बीसीसीएल कर्मी, अब तक नहीं मिली शव…
Breaking : परीक्षा की सीबीआई जांच की मांग
प्रार्थी प्रकाश कुमार के द्वारा हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई है। इस याचिका में JSSC CGL की परीक्षा को रद्द करने, परीक्षा की सीबीआई जांच करने या झारखंड हाईकोर्ट के रिटायर्ड जजों की कमेटी के द्वारा मामले की जांच कराने की मांग की गई है।
21 और 22 सितंबर को ली गई थी परीक्षा

बता दें कि 21 और 22 सितंबर को राज्य के के 823 परीक्षा केन्द्रों पर दूसरी बार परीक्षा ली गई थी। इससे पहले इसी साल के शुरुआत में जनवरी महीने में भी पहली बार परीक्षा ली गई थी जिसके बाद परीक्षा में पेपर लीक की बात उठने के बाद परीक्षा को रद्द कर दिया गया था। 21 और 22 सितंबर को दूसरी बार आयोग ने परीक्षा लिया।
ये भी पढ़ें- Hazaribagh Breaking : जुआ खेल रहे लोगों पर 5 लोगों ने की अंधाधुन गोलीबारी, एक गंभीर…
इस दौरान दो दिनों के लिए 5 घंटे तक इंटरनेट भी बंद कर दिया गया था। परीक्षा के बाद अभ्यर्थियों के द्वारा पेपर का सील खुला हुआ होने का आरोप लगाया था। इसके बाद भी अभ्यर्थियों ने परीक्षा में धांधली का आरोप लगाया है। जिसके बाद परीक्षा को रद्द करने को लेकर अभ्यर्थी लगातार धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं।
Highlights


