रघुनाथपुर में अर्धनिर्मित मकान से 49.5 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद

मोतिहारी : रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या-29 में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद की है। पुलिस ने एक अर्धनिर्मित मकान के बाथरूम की टंकी में छिपाकर रखे गए शराब के टेट्रा पैक को जब्त किया। थानाध्यक्ष अलका कुमारी के नेतृत्व में की गई कार्रवाई के दौरान अभियुक्त विशाल सहनी निवासी रघुनाथपुर के घर के आगे स्थित निर्माणाधीन मकान से ‘ऑफिसर चॉइस’ अंग्रेजी शराब के 180 एमएल के कुल 275 टेट्रा पैक बरामद किए गए। जब्त शराब की कुल मात्रा 49.5 लीटर बताई गई है।

छापेमारी के दौरान अभियुक्त घर से फरार पाया गया

हालांकि छापेमारी के दौरान अभियुक्त घर से फरार पाया गया। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। इस अभियान में थानाध्यक्ष अलका कुमारी के साथ एएसआई सिकंदर पासवान एवं चौकीदार पुण्यदेव पासवान शामिल रहे। मामले में अग्रिम विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़े : तुरकौलिया थाना क्षेत्र में चोरी के कांडों संलिप्त चार अभियुक्त गिरफ्तार…

सोहराब आलम की रिपोर्ट

Khan Sir Controversy: महिला की शिकायत के बाद बढ़ा विवाद, निखिल...

Khan Sir Controversy: बिहार के चर्चित शिक्षक और कोचिंग संचालक खान सर उर्फ फैजल खान एक बार फिर विवादों में हैं। उनके खिलाफ एक...

Ranchi Leptospirosis Cases: बच्चों में बढ़ रहा लेप्टोस्पायरोसिस का खतरा, अगस्त...

Ranchi Leptospirosis Cases: झारखंड में बारिश के मौसम के बीच लेप्टोस्पायरोसिस संक्रमण को लेकर चिंता बढ़ी है। आम बोलचाल में इसे ‘रैट फीवर’ भी...

Gopalganj Septic Tank Accident: सेप्टिक टैंक की जहरीली गैस से चार...

Gopalganj Septic Tank Accident: श्रीपुर थाना क्षेत्र के सवनही जगदीश गांव में नवनिर्मित मकान के सेप्टिक टैंक की सेंट्रिंग खोलने के दौरान बड़ा हादसा...