Hazaribagh: पुलिस एनकाउंटर में मारा गया कुख्यात अपराधी उत्तम यादव, वीडियो जारी कर पुलिस-प्रशासन को दी थी चुनौती

Hazaribagh: पिछले कुछ माह से अपराधिक घटनाओं को अंजाम देकर पुलिस को खुली चुनौती देकर सुर्खियां बटोरने वाला कुख्यात अपराधी उत्तम यादव पुलिस एनकाउंटर में मारा गया। उत्तम यादव शहर के सुरही मोहल्ला का रहने वाला था।

Hazaribagh: व्यवसायियों को रंगदारी व लेवी देने की दी थी धमकी

जानकारी के अनुसार, सिमरिया थाना क्षेत्र के बगरा मार्ग पर हजारीबाग पुलिस के साथ हुई पुलिस मुठभेड़ में पुलिस ने उत्तम यादव को ढे़र कर दिया। बताते चलें कि, लगभग दो माह पूर्व उत्तम यादव ने हाथ में एके- 47 लेकर एक वीडियो जारी किया था, जिसमें उत्तम यादव ने चतरा व हजारीबाग जिले के व्यवसायियों को रंगदारी व लेवी देने की धमकी दी थी।

Hazaribagh: चतरा पुलिस ने की मारे जाने की पुष्टि

उत्तम यादव ने उससे संपर्क कर ही व्यवसाय करने की धमकी दिया था। इसके अलावा गत माह उत्तम यादव के गुर्गो ने हजारीबाग शहर में एक स्वर्ण व्यवसायी के दुकान पर गोलीबारी कर खूब सुर्खियां बटोरी थी। इस घटना के बाद से उत्तम यादव चतरा व हजारीबाग पुलिस के रडार पर था। चतरा पुलिस ने उत्तम यादव के मारे जाने की पुष्टि की है।

शशांक शेखर की रिपोर्ट

Prashant Kishor News: जेपी आंदोलन का जिक्र कर प्रशांत किशोर ने...

Prashant Kishor News, सहरसा: जनसुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने शिक्षा में सुधार, पेपर लीक और बेरोजगारी के मुद्दों पर चल रहे आंदोलन...

Bihar Education Schemes: बिहार के सरकारी स्कूलों को मिलेगी नई सुविधा?...

Bihar Education Schemes, पटना: बिहार में शिक्षा विभाग से जुड़ी लंबित योजनाओं को समय पर पूरा करने के लिए विभाग ने सख्त रुख अपनाया...

Anant Singh Neeraj Kumar Clash: अनंत सिंह की ‘पुदीना पॉलिटिक्स’ से...

Anant Singh Neeraj Kumar Clash, पटना: बिहार की राजनीति में पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र का चुनाव अब अनंत सिंह और नीरज कुमार के बीच...