Ranchi: दुबई से रंगदारी मांगने वाला प्रिंस खान गिरोह बेनकाब, रांची पुलिस ने तीन को किया गिरफ्तार, हवाला के जरिए भेजा गया पैसा

Ranchi: रांची के लालपुर थाना क्षेत्र में दर्ज कांड संख्या 244/25 के तहत दुबई में बैठे अपराधी प्रिंस खान द्वारा रांची सहित कई जिलों के व्यापारियों से करोड़ों रुपये की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। यह मामला 14 सितंबर 2025 को प्रकाश में आया, जिसके बाद पुलिस ने गंभीरता से संज्ञान लेते हुए 16 सितंबर को केस दर्ज किया था। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

Ranchi: जांच में उजागर हुआ गिरोह का नेटवर्क

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, रांची के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया था। तकनीकी साक्ष्य के आधार पर जांच में यह खुलासा हुआ कि धमकी देने में प्रयुक्त सिम कार्ड का असली मालिक मो० मुर्शीद है, जिसे कोलकाता से गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में मुर्शीद ने खुलासा किया कि उसने यह सिम नेयाज अली उर्फ आदिल और रोजी परवीन के कहने पर प्रिन्स खान के लिए खरीदी थी। इसके बाद दोनों को भी कोलकाता से गिरफ्तार किया गया।

Ranchi: रंगदारी के पैसे से खरीदा गया सोना

गिरफ्तार आरोपी रोजी परवीन ने पुलिस को बताया कि रंगदारी से अर्जित पैसे से 400 ग्राम सोना खरीदा गया था, जिसे मुथुट फाइनेंस में गिरवी रखकर 200000 रुपये का लोन लिया गया। इस लोन की राशि को हवाला चैनल के जरिए दुबई भेजा गया, जहां पर प्रिन्स खान ने लॉन्ड्री बिजनेस शुरू किया है। इस व्यवसाय की देखरेख रोजी परवीन के पति मो० सोहराब द्वारा की जा रही थी। पुलिस ने मुथुट फाइनेंस में गिरवी रखे गए 400 ग्राम सोना को फ्रीज कर लिया है।

Ranchi: अब तक हुई बरामदगी

पुलिस टीम द्वारा अब तक निम्नलिखित सामग्रियां बरामद की गई

  • दो (02) Realme कंपनी के मोबाइल फोन
  • एक (01) OnePlus कंपनी का मोबाइल
  • एक Vodafone सिम कार्ड
  • एक Jio सिम कार्ड

Ranchi: गिरफ्तार अभियुक्तों की सूची

  1. मो० मुर्शीद, पिता सबीर वारसी पता 92 west chaubaga VIP nagar south Kolkata (WB)
  2. नेयाज अली उर्फ आदिल पिता मो० अकबर अली पता 11 नम्बर, मेहर अली लेन थाना टेन्गरा, कोलकाता
  3. रोजी परवीन, पति मो० सोहराब सा० मेहर अली लेन थाना टेन्गरा कोलकाता

रांची पुलिस ने बताया कि यह मामला एक संगठित आपराधिक गिरोह से जुड़ा है, जिसका संचालन विदेश से किया जा रहा है। गिरफ्तार अभियुक्तों के अलावा गिरोह के अन्य सदस्यों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। रांची जिला में सक्रिय अन्य एजेंट्स को भी चिन्हित किया जा रहा है।

Vikramshila Setu News: विक्रमशिला सेतु बंद होने से जहाजों पर बढ़ा...

Vikramshila Setu News, नवगछिया: भागलपुर और नवगछिया को जोड़ने वाले विक्रमशिला सेतु पर वाहनों का परिचालन बंद होने के बाद गंगा पार करने के...

Prashant Kishor News: जेपी आंदोलन का जिक्र कर प्रशांत किशोर ने...

Prashant Kishor News, सहरसा: जनसुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने शिक्षा में सुधार, पेपर लीक और बेरोजगारी के मुद्दों पर चल रहे आंदोलन...

Bihar Education Schemes: बिहार के सरकारी स्कूलों को मिलेगी नई सुविधा?...

Bihar Education Schemes, पटना: बिहार में शिक्षा विभाग से जुड़ी लंबित योजनाओं को समय पर पूरा करने के लिए विभाग ने सख्त रुख अपनाया...