Breaking : प्रेम कुमार बन सकते हैं विधानसभा स्पीकर

पटना : बिहार विधानसभा का चुनाव खत्म हो चुका है। नई सरकार के गठन को लेकर कवायद तेज हो गई है। कल यानी 17 नवंबर को सीएम नीतीश कुमार राजभवन में जाकर राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान से मिलकर 202 जीते हुए विधायकों की सूची जारी कर दी है। साथ ही कल यानी 19 नवंबर को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) विधायक दल की बैठक होने वाली है। साथ ही भारतीय जनता पार्टी (BJP) और जनता दल यूनाइटेड (JDU) विधायक दल की बैठक होने वाली है। 20 नवंबर को पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह होने वाली है। जिसकी पूरी तैयारी चल रही है। शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री सहित एनडीए घटक दल के तमाम बड़े नेता मौजूद रहेंगे।

गयाजी सदर से बीजेपी के विधायक डॉ. प्रेम कुमार बन सकते हैं विधानसभा अध्यक्ष – सूत्र

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, गयाजी सदर से भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नौ बार के विधायक डॉ. प्रेम कुमार विधानसभा अध्यक्ष बनाए जा सकते हैं। उन्हीं के नामों की चर्चा जोरो पर चल रही है। प्रेम कुमार बीजेपी के सीनियर लीडर हैं। प्रेम कुमार ने कहा कि पार्टी का आदेश पालन करूंगा। बता दें कि शपथ ग्रहण को लेकर गांधी मैदान में भव्य तैयारी की जा रही है। पीएम मोदी को आने के चलते एसपीजी ने पूरे गांधी मैदान को अपने कब्जे में ले लिया है। विधानसभा चुनाव में एनडीए ने शानदार जीत दर्ज की है। एनडीए ने 243 सीटों में से 202 सीटों पर विजय हासिल की है। जिसमें भाजपा (89), जदयू (85), लोजपा रामविलास (19), हम (5) और रालोमो चार सीटों पर जीत दर्ज की है। वहीं महागठबंधन 35 सीटों पर सिमट गई है जबकि अन्य के खाते में छह सीटें गई है।

यह भी पढ़े : सरकार बनाने से पहले क्या NDA में सब ठीक, अमित शाह से मिलने पहुंचे संजय कुमार झा…

अंशु झा की रिपोर्ट

Vehicle Pollution Rule: ज्यादा धुआं छोड़ने पर बाइक-स्कूटर की Power घटेगी,...

ज्यादा धुआं छोड़ने वाली बाइक और स्कूटर की पावर घट सकती है। सरकार और वाहन उद्योग Force Repair सिस्टम पर काम कर रहे हैं,...

Chamber Election 2026-27: चेंबर ऑफ कॉमर्स चुनाव के लिए 31 अगस्त...

रांची चेंबर ऑफ कॉमर्स चुनाव 2026-27 के लिए 31 अगस्त से नामांकन शुरू होगा। 3 सितंबर तक नाम वापसी और 13 सितंबर को मतदान...

Jharkhand Panchayat Election 2027: OBC Reservation के लिए Triple Test को...

पंचायत चुनाव 2027 से पहले OBC Reservation के लिए Triple Test कराने को पिछड़ा वर्ग आयोग तैयार है। कैबिनेट की मंजूरी के बाद प्रक्रिया...