सरकार बनाने से पहले क्या NDA में सब ठीक, शाह से मिलने पहुंचे संजय झा

पटना : बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर दिल्ली में हलचल देखी जा रही है। केंद्रीय गृह व सहकारिता मंत्री अमित शाह से मिलने के लिए जनता दल यूनाइटेड (JDU) के कार्यकारी अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद संजय कुमार झा और केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह उनके आवास पर पहुंचे हैं। साथ ही भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा भी पहुंचे हैं। आगे की रणनीति पर चर्चा हो रही है।

दिल्ली में 18 नवंबर को इनकी BJP के शीर्ष नेतृत्व से होगी मुलाकात 

दिल्ली में 18 नवंबर को इनकी बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात होगी, जिसमें मंत्रियों की लिस्ट को अंतिम रूप देने पर चर्चा होगी। बीजेपी के केंद्रीय नेतृत्व ने 17 नवंबर की देर रात राजनीतिक हलचल तेज करते हुए जदयू के दोनों शीर्ष नेताओं को दिल्ली तलब किया है। दोनों वरिष्ठ नेता 17 नवंबर की देर रात चार्टर्ड विमान से पटना एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना हुए।

मुलाकात नई सरकार के गठन और मंत्रिमंडल में बड़े बदलाव से जुड़ा हुआ है

बीजेपी से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, 18 नवंबर को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा और केंद्रीय मंत्री ललन सिंह की मुलाकात तय है। माना जा रहा है कि यह मुलाकात नई सरकार के गठन और मंत्रिमंडल में बड़े बदलाव से जुड़ा हुआ है। सूत्रों की मानें तो जदयू और भाजपा मिलकर नए सिरे से सरकार की संरचना, मंत्रियों के विभाग और समन्वय पर अंतिम फैसला करेंगे।

19 नवंबर को NDA विधायक दल की बैठक

बिहार विधानसभा चुनाव के बाद राज्य में सरकार गठन की प्रक्रिया तेज हो गई है। 19 नवंबर को एनडीए के विधायक दल की बैठक बुलाई गई है। इसमें औपचारिक तौर पर नए नेता का चयन किया जाएगा। 19 नवंबर को ही नीतीश कुमार अपना इस्तीफा राज्यपाल को सौंपेंगे, जिसके बाद 17वीं विधानसभा भंग हो जाएगी।

यह भी देखें :

20 नवंबर को गांधी मैदान में मुख्यमंत्री के लिए शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा

इसके ठीक अगले दिन यानी 20 नवंबर को गांधी मैदान में मुख्यमंत्री के लिए शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा। प्रशासन और राजभवन की ओर से इस समारोह को बड़े पैमाने पर और उत्सव के माहौल में आयोजित करने की तैयारी चल रही है। इस भव्य समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कई केंद्रीय मंत्री, विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री साथ ही कई प्रमुख हस्तियां शामिल होंगी। बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने बताया कि शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां युद्धस्तर पर चल रही हैं।

यह भी पढ़े : शपथ ग्रहण की आ गई तारीख, गांधी मैदान में भव्य समारोह, PM मोदी भी करेंगे शिरकत

Samrat Choudhary Mahanavami Puja: महानवमी पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की...

Samrat Choudhary Mahanavami Puja: महानवमी के पावन अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राजधानी पटना में मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की। इस...

Bihar Durga Puja Cleanliness Campaign: दुर्गा पूजा पंडालों में स्वच्छता अभियान...

Bihar Durga Puja Cleanliness Campaign: बिहार में दुर्गा पूजा के दौरान पूजा पंडालों और आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ रखने के लिए विशेष अभियान...

Bihar Amrit Bharat Special Train: दीपावली-छठ पर बिहार आने वालों को...

Bihar Amrit Bharat Special Train: दीपावली और छठ महापर्व पर घर लौटने की तैयारी कर रहे यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। यात्रियों...