Advertisment

Breaking : पप्पू आज पूर्णिया से करेंगे निर्दलीय नामांकन

पूर्णिया : लोकसभा चुनाव-2024 का बिगुल बज चुका है। देश की सभी पार्टियां चुनावी रंग में जुट गई है। दूसरे चरण की नामांकन प्रक्रिया भी चल रही है। आज उसकी आखिरी तारीख है। इस बीच सभी पार्टियों के नेताओं ताबड़तोड़ चुनावी रैली भी कर रहे हैं। इस बीच एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है।

आखिरकार कांग्रेस नेता व जाप के पूर्व अध्यक्ष राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव आज पूर्णिया लोकसभा क्षेत्र से निर्दलीय नामांकन करेंगे। पप्पू यादव ने प्रणाम पूर्णिया सलाम पूर्णिया जोहर पूर्णिया करके एक पोस्टर जारी किया है। इसमें उन्होंने कहा है कि अपने बेटे को जाकर आशीर्वाद दें। पप्पू यादव 10 बजे दिन में टाउन हॉल पूर्णिया पहुंचेंगे।

वहीं 10:45 पर टाउन हॉल पूर्णिया से समाहरणालय के लिए प्रस्थान करेंगे। 11:10 पर वह नामांकन करेंगे और 12:00 प्रेस कॉन्फ्रेंस को टाउन हॉल में संबोधित करेंगे। उनका मुकाबला महागठबंधन के ही प्रत्याशी राष्ट्रीय जनता दल की बीमा भारती से होगा। कांग्रेस ने उन्हें पूर्णिया से चुनाव लड़ने की अनुमति नहीं दी है। पप्पू यादव निर्दलीय के तौर पर चुनाव लड़ेंगे।

यह भी पढ़े : पूर्णिया से 4 अप्रैल को नामांकन करेंगे पप्पू

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

अभिषेक गुप्ता की रिपोर्ट

Kunika Sadanand Student Protest: JPSC-JSSC छात्र आंदोलन में पहुंचीं कुनिका सदानंद,...

Kunika Sadanand Student Protest: JPSC-JSSC भर्ती प्रक्रियाओं में कथित गड़बड़ियों और अन्य मांगों को लेकर झारखंड में चल रहे छात्र आंदोलन के बीच, बॉलीवुड...

JPSC JSSC Students Protest: JPSC-JSSC भर्ती पर घमासान के बीच सरकार...

JPSC JSSC Students Protest: JPSC-JSSC भर्ती प्रक्रियाओं में कथित धांधली और अनियमितताओं के विरोध में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से बातचीत के लिए सरकार ने...

Darbhanga Road Bridge Project: जाम से मिलेगी राहत! दरभंगा की बड़ी...

Darbhanga Road Bridge Project: पथ निर्माण मंत्री ई. कुमार शैलेन्द्र की अध्यक्षता में दरभंगा जिले में चल रही विभिन्न सड़क और पुल निर्माण परियोजनाओं...