पूर्णिया से 4 अप्रैल को नामांकन करेंगे पप्पू

पूर्णिया : लोकसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। सभी पार्टियां चुनावी मैदान में उतर चुकी है। पहले चरण का नामांकन प्रक्रिया खत्म हो गई है जबकि दूसरे चरण की नामांकन प्रक्रिया चल रही है। इस बीच एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है।

कांग्रेस नेता व जाप पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राजीव रंजन उर्फ पप्पू यादव अब दो अप्रैल के बदले चार अप्रैल को पूर्णिया से नामांकन करेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व से उनकी बात हो चुकी है बस उनके आदेश का इंतजार है। एक बार फिर से पप्पू यादव ने दोहराया की सीमांचल में कांग्रेस को मजबूत करने के उद्देश्य से काम कर रहे हैं। पूर्णिया की जनता के साथ उनका मां बेटा का रिश्ता है और पूर्णिया सीट छोड़ना मुमकिन नहीं है।

पप्पू यादव ने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से अपील की कि महागठबंधन को मजबूत करने के लिए सीमांचल में उनका साथ दें। उन्होंने कहा कि लालू यादव का मैं भी परिवार का सदस्य हूं भले ही लालू यादव दो चार अपने बच्चों को ही अपना परिवार समझते हो। बिहार के कुछ नेताओं पर तंज कसते हुए पप्पू यादव ने कहा कि वे मुझे डागरा का बैगन नहीं समझे। कुछ लोग ठेकेदार बनकर पीठ में खंजर भोंकना चाहते हैं और महागठबंधन को कमजोर करना चाहते हैं।

यह भी पढ़े : Pappu Yadav Breaking : लालू ने खेल बिगाड़ा, टेंशन में पप्पू यादव

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

श्याम नंदन की रिपोर्ट

Shravan Kumar Nalanda News: स्नातक चुनाव से पहले बिहारशरीफ में NDA...

Shravan Kumar Nalanda News, बिहारशरीफ: स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव को लेकर गुरुवार, 1 अक्टूबर को नालंदा विधानसभा क्षेत्र में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA)...

Bihar Road Projects: बिहार में एक्सप्रेस-वे और हाईवे निर्माण में आएगी...

Bihar Road Projects, पटना: बिहार में राष्ट्रीय राजमार्गों और एक्सप्रेस-वे से जुड़ी परियोजनाओं को तेजी से पूरा करने के लिए राज्य सरकार और केंद्रीय सड़क...

JEEViKA 20 Years Bihar: बिहार की ग्रामीण महिलाओं ने कैसे बदली...

JEEViKA 20 Years Bihar, पटना: बिहार की ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने और उन्हें सामाजिक बदलाव की मुख्यधारा से जोड़ने वाली...