Breaking: 12 सीटों पर राज्यसभा उपचुनाव का ऐलान, जानिए कब होगी वोटिंग

Desk. देश में राज्यसभा की 12 सीटों पर उपचुनाव का ऐलान हो गया है। इसके लिए वोटिंग 3 सितंबर को होगी। इसकी घोषणा चुनाव आयोग ने आज की है। बता दें कि, राज्यसभा सदस्यों के लोकसभा के लिए निर्वाचित होने के कारण दस सीट खाली हुई थी, जबकि दो अन्य रिक्तियां राज्यसभा सांसदों के इस्तीफा देने के कारण हुईं थी।

लोकसभा चुनाव में चुने गए राज्यसभा सांसदों में महाराष्ट्र से केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, हरियाणा से दीपेंद्र सिंह हुड्डा, मध्य प्रदेश से ज्योतिरादित्य सिंधिया और राजस्थान से कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल शामिल हैं। वहीं भारत राष्ट्र समिति के सांसद के.केशव राव ने 5 जुलाई को और बीजू जनता दल की सांसद ममता मोहंता ने 31 जुलाई को इस्तीफा दे दिया था।

इस चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने कहा कि चुनाव की अधिसूचना 14 अगस्त को जारी की जाएगी और नामांकन 21 अगस्त तक जमा किए जा सकते हैं। नामांकनों की जांच 22 अगस्त को की जाएगी। वोटिंग और वोटों की गिनती 3 सितंबर को की जाएगी और चुनाव 6 सितंबर से पहले समाप्त हो जाएगा।

Jharkhand High Court Cyber Fraud: साइबर फ्रॉड में फ्रीज हुए 8,674...

Jharkhand High Court Cyber Fraud: साइबर अपराध और डिजिटल बैंकिंग से जुड़े मामलों के बीच निर्दोष बैंक खाताधारकों को उनके खाते में अनजाने में पहुंचने...

Jharkhand High Court Compensation: 10.30 लाख से सीधे 16.22 लाख! इंजीनियरिंग...

Jharkhand High Court Compensation: झारखंड हाई कोर्ट ने सड़क हादसे में जान गंवाने वाले 22 वर्षीय इंजीनियरिंग छात्र के परिवार को बड़ी राहत दी...

JSSC CGL 2023 Scam: एक के बाद एक गिरफ्तारी… JSSC CGL...

JSSC CGL 2023 Scam: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की राज्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2023 (CGL) में कथित धांधली और अनियमितता के मामले में...