Breaking : रांची टेस्ट भारत के नाम, सीरीज में 3-1 के आगे

रांची : झारखंड की राजधानी रांची के जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच चौथा क्रिकेट टेस्ट मैच चल रहा है। भारत ने चौथे टेस्ट मैच में इंग्लैंड को पांच विकेट से हराकर पांच मैचों की सीरीज में 3-1 से आगे है। भारतीय टीम ने सीरीज पर भी कब्जा जमा लिया है। बता दें कि भारत को जीत के लिए दूसरी पारी में 192 रनों की जरूरत थी। टीम इंडिया ने पांच विकेट के नुकसान पर 192 रन बना लिए। भारत की तरफ से कप्तान रोहित शर्मा (55 रन, 81 गेंद, पांच चौके, एक छक्का), यशस्वी जायसवाल (37 रन, 44 गेंद, पांच चौके), शुभमन गिल (नाबाद 52 रन, 124 गेंद, दो छक्के) और ध्रुव जुरैल (नाबाद 39 रन, 77 गेंद, दो चौके) ने रन बनाए। दोनों टीमों के बीच सीरीज का आखिरी मैच सात मार्च को धर्मशाला में खेला जाएगा।

बता दें कि रांची टेस्ट मैच में इंग्लैंड की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया था। इंग्लैंड ने पहली पारी में 353 रन बनाए थे। जवाब में भारतीय टीम पहली पारी में 307 रन बनाए। वहीं दूसरी पारी में इंग्लैंड को 46 रनों की बढ़त हासिल हुई। इंग्लैंड की दूसरी पारी 145 रनों पर ढेर हो गई। इस तरह भारत को मैच जीतने के लिए 192 रनों का टारगेट मिला जो कि भारतीय टीम ने पांच विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। ध्रुव जुरैल को ‘मैन ऑफ द मैच’ दिया गया।

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

Ara Murder Case: रिटायर्ड कस्टम अधिकारी रामकुमार सिंह हत्याकांड में मुख्य...

Ara Murder Case: भोजपुर जिले में रिटायर्ड कस्टम अधिकारी रामकुमार सिंह की हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। हत्याकांड के...

Jharkhand Heritage School: झारखंड में 100 साल पुराने सरकारी स्कूलों की...

झारखंड में 100 साल से अधिक पुराने सरकारी स्कूलों की पहचान होगी। शिक्षा विभाग ने जिलों से एक सप्ताह में स्थापना वर्ष, यू-डायस कोड...

Pawan Singh Akshara Singh News: मुंगेर में पवन सिंह ने अक्षरा...

Pawan Singh Akshara Singh News, मुंगेर: भोजपुरी अभिनेता और गायक पवन सिंह ने बिहार के मुंगेर में दुर्गा पूजा कार्यक्रम के दौरान अभिनेत्री और...