रांची. सीएम हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में 25 मार्च को झारखंड कैबिनेट की बैठक होगी। यह बैठक दिन के 4 बजे प्रोजेक्ट भवन में होगी। इसको लेकर झारखंड सरकार ने अधिसूचना जारी कर दी है। इस बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लग सकती है।
25 मार्च को होगी झारखंड कैबिनेट की बैठक
झारखंड कैबिनेट बैठक को लेकर सरकार द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग (समन्वय) द्वारा सूचित किया गया है कि मंत्रिपरिषद की बैठक 25 मार्च को अपराह्न 4 बजे अथवा विधानसभा की बैठक के तुरंत बाद, जो भी बाद में हो, से झारखंड मंत्रालय (प्रोजेक्ट भवन) स्थित मंत्रिपरिषद कक्ष में होगी।
इससे पहले 12 मार्च को हुई थी बैठक
इससे पहले सीएम हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में 12 मार्च को झारखंड कैबिनेट की बैठक हुई थी। इसमें 32 प्रस्तावों पर मुहर लगी थी। इसमें सबसे महत्वपूर्ण झारखंड राज्य के पुलिस, कक्षपाल, सिपाही (गृह रक्षा वाहिनी), उत्पाद सिपाही संयुक्त भर्ती नियमावली, 2025 के गठन का प्रस्ताव है, जिसे कैबिनेट ने स्वीकृति दे दी है।
इसके तहत अब पुरुष अभ्यर्थियों के लिए छह मिनट में 1600 मीटर और महिलाओं के लिए 10 मिनट में 1600 मीटर की दौड़ तय की गई है। पहले पुरुषों के लिए 10 किलोमीटर की दौड़ तय थी। बता दें कि, हाल ही में उत्पाद सिपाही भर्ती प्रक्रिया के दौरान शारीरिक दक्षता परीक्षा में कई अभ्यर्थियों की मौत हो गई थी।
Highlights


