Gola Breaking : 15 हजार की घूस और एसआई अंदर !

रामगढ़ः रामगढ़ में ACB की टीम ने एसआई (सब इंसपेक्टर) को घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। यह मामला रामगढ़ जिले के गोला थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है जहां ACB की टीम ने गोला थाना के एसआई को 15 हजार रुपए घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार पुलिसकर्मी का नाम मनीष कुमार बताया जा रहा है।

केस डायरी में मदद के नाम पर मांगी थी घूस

जानकारी के अनुसार कुम्हारदगा के रहने वाले सहदेव महतो से केस डायरी में मदद के नाम पर एसआई मनीष कुमार ने 15000 रुपए की रिश्वत मांगी थी।

ये भी पढ़ें- बाजार घूमने निकले युवक को ट्रक ने कुचला, फिर थाने में पथराव और…. 

रिश्वत लेते हुए ACB की टीम ने ने एसआई को रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार करने के बाद एसआई को ACB की टीम हजारीबाग ले गई। एसआई की गिरफ्तारी के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गई है।

 

Patna Food Safety Raid: पटना के पिस्ता हाउस और पाइरेट्स ऑफ...

Patna Food Safety Raid: आम लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य संरक्षा विभाग ने 10 अक्टूबर 2026 को...

Manpur Patwatoli Weavers: बिहार के बुनकरों को मिलेगी नई सुविधा! मानपुर...

Manpur Patwatoli Weavers: बिहार के प्रसिद्ध वस्त्र निर्माण केंद्र मानपुर पटवाटोली में बुनकरों और पावरलूम उद्योग को आधुनिक सुविधाओं से जोड़ने की दिशा में...

Bihar Seva Sankalp Competition: बिहार के विद्यार्थी बने देश में अव्वल!...

Bihar Seva Sankalp Competition, पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने शनिवार, 10 अक्टूबर 2026 को पटना के बापू सभागार में...