शादी के महज 13 दिनों के बाद दुल्हन फरार

गोंपालगज: दुल्हन फरार – शादी के महज 13 दिन बाद ससुराल से दुल्हन 08 थान सोने का गहना और 05 थान चांदी का गहन,एक एंड्राइड फोनऔर 30 हजार रुपये लेकर प्रेमी संग फरार हो गयी है।ताजा मामला उचकागांव थाना क्षेत्र के रघुआ गांव की है।

पीड़ित पति का नाम पंकज कुमार मांझी है। पीड़ित के परिजनों ने ऊँचकागांव थाना में प्राथमिकी दर्ज कर न्याय की गुहार लगाई है। जानकारी के मुताबिक उचकागांव थाना क्षेत्र के रघुआ गांव के भगवान मांझी के बेटा पंकज कुमार की शादी बीते 22 जून को बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के रायगढ़ गांव के मुनीलाल मांझी के बेटी अनिशा कुमारी के साथ हुआ था।

दुल्हन फरार

आरोप है कि शादी के बाद दुलहन उसके चाचा 05 जुलाई को अपनी भतीजी से मिलने रघुआ गाव आये थे।उसी दिन देर रात पंकज  की  पत्नी घर से अचानक गायब हो गयी। परिजनो के द्वारा काफी खोजबीन किया गया ।

लेकिन दुल्हन का कोई पता नही चला।छानबीन करने पर पता चला कि नयी नवेली दुल्हन घर में रखे 30 हजार नकद, 08 थान सोने व 05 थान चांदी का गहना व एक एंड्राइड मोबाइल भी लेकर चली गयी है। घटना के बाद पीड़ित परिजनों को एक अज्ञात नंबर से जान से मारने की धमकी भी मिल रही है।

इसके बाद पीड़ित के माँ सुन्नरपति देवी ने अज्ञात के खिलाफ ऊँचकागांव थाना में प्राथमिकी दर्ज करा कर न्याय की गुहार लगाई है।हालांकि प्राथमिकी दर्ज होने के बाद ऊँचकागांव पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

 

 

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img