गिरिडीह में अरगा नदी पर बन रहा पुल गिरा, बीजेपी ने सरकार पर साधा निशाना

265
अरगा नदी
गिरिडीह में अरगा नदी पर बन रहा पुल गिरा
Advertisment

गिरिडीह. जिले में अरगा नदी पर बन रहे पुल गिर गया। इस पर प्रदेश भाजपा ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधा है। प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा कि राज्य सरकार का हाथ भ्रष्टाचार के साथ है। निर्माणाधीन पुल की गुणवत्ता पर ही प्रश्न चिन्ह है जो पहली बारिश को नहीं झेल पाया।

Advertisment

भाजपा ने गिरिडीह जिले के अरगा नदी पर बन रहे पुल के ध्वस्त हो जाने के लिए सरकार के संबंधित विभाग और ठेकेदार की मिली भगत को दोषी माना है। प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाह देव ने कहा कि इस निर्माणाधीन पुल की गुणवत्ता पर ही प्रश्न चिन्ह है जो पहली बारिश को नहीं झेल पाया।

प्रतुल ने कहा कि राज्य सरकार का हाथ भ्रष्टाचार के साथ है। उन्होंने मुख्यमंत्री से संबंधित अधिकारियों और ठेकेदार पर प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है।

अरगा नदी पर पुल गिरा

मिली जानकारी के अनुसार, अरगा नदी पर करीब साढ़े पांच करोड़ रुपये की लागत से पुल बनाया जा रहा है। शनिवार को तेज बारिश से नदी का जलस्तर बढ़ गया। इसके बाद रात में पुल का एक पिलर धंस गया, जिससे गार्डर टूटने से पानी में गिर गया। पुल गिरने के साथ जोरदार आवाज हुई। इससे आसपास में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि पुल का दूसरा पिलर भी गिरने की स्थिति में हो गया है।

बता दें कि कल ही बिहार में पुल गिरने का मामला सामने आया था। मधुबनी के मधेपुर प्रखंड अंतर्गत भेजा थाना क्षेत्र के ललवा रहिटोला में भुतही नदी पर करीब तीन करोड़ रूपये की लागत से बन रहे पुल का गार्डर गिर गया। पुल की लंबाई करीब 75 मीटर है, जिसमें से करीब 25 मीटर का एक बीम धरासायी हो गया था।

Advertisement
error: Content is protected !!
Follow 22Scope Channel Get Breaking Updates